Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, August 28
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से लिया संन्यास
    स्पोर्ट्स

    दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से लिया संन्यास

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने बुधवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास का ऐलान कर दिया है। हालांकि, उन्होंने अन्य लीग्स में खेलते रहने की बात कही है। उन्होंने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए इसकी घोषणा की। अश्विन ने एक्स पर लिखा, ”विशेष दिन और इसलिए विशेष शुरुआत। कहते हैं कि हर अंत के साथ एक नई शुरुआत होती है। एक आईपीएल क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन विभिन्न लीगों में खेल की खोज करना का मेरा समय आज से शुरू हो रहा है। मैं सभी फ्रेंचाइजियों को इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं। सबसे जरूरी आईपीएल और बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड) को, जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया है। आगे जो भी मेरे सामने है, उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।”

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही ले चुके हैं संन्यास
    अश्व‍िन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं। उन्होंने 18 द‍िसंबर 2024 को ऑस्ट्रेल‍िया के ख‍िलाफ गाबा टेस्ट के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। हालांकि, उन्होंने आईपीएल खेलना जारी रखा था। अब दिग्गज खिलाड़ी ने आईपीएल को भी अलविदा कह दिया है।

    पिछले सीजन खास नहीं रहा प्रदर्शन38 साल के अश्विन पिछले सीजन में चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) की टीम का हिस्सा थे, लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।उन्हें आईपीएल 2025 में 9 मैचों में खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 7 विकेट लिए थे। इसके अलावा बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने केवल 33 रन बनाए थे।

    अश्विन का आईपीएल में प्रदर्शनअश्विन ने सीएसके फ्रेंचाइजी से अपने आईपीएल करियर की शुरुआत की थी और इसी फ्रेंचाइजी में रहते हुए उन्होंने आईपीएल करियर का अंत किया है। वह आईपीएल में सीएसके के अलावा राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीम का हिस्सा रहे। वह पंजाब टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं। अश्विन ने आईपीएल में कुल 220 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 187 विकेट हासिल किए। उनका इकोनॉमी रेट 7.2 का रहा। उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 34 रन देकर चार विकेट रहा। इसके अलावा उन्होंने 118.16 के स्ट्राइक रेट से 833 रन भी बनाए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयूपी टी20 लीग में आदर्श सिंह का धमाका, कानपुर सुपरस्टार्स की 128 रन से बड़ी जीत
    Next Article आखिरी छठ, सूना रहा खरना
    shivam kumar

      Related Posts

      यूपी टी20 लीग में आदर्श सिंह का धमाका, कानपुर सुपरस्टार्स की 128 रन से बड़ी जीत

      August 27, 2025

      एशिया हॉकी कप: दर्शकों को मिलेगी फ्री एंट्री, टिकट होंगे मुफ्त

      August 26, 2025

      डीपीएल: सेंट्रल दिल्ली किंग्स ने पुरानी दिल्ली को 104 रनों से हराकर प्लेऑफ में बनाई जगह

      August 26, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • नीरज सिंह हत्याकांड में 8 साल बाद फैसला, धनबाद की अदालत ने संजीव सिंह समेत सभी आरोपी बरी
      • अवैध विदेशी शराब फैक्ट्री का खुलासा
      • आखिरी छठ, सूना रहा खरना
      • दिग्गज भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल से लिया संन्यास
      • यूपी टी20 लीग में आदर्श सिंह का धमाका, कानपुर सुपरस्टार्स की 128 रन से बड़ी जीत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version