Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, December 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2,520 लीटर शराब लदे ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    राज्य

    अन्तर्राज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 2,520 लीटर शराब लदे ट्रक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 5, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अररिया। बिहार में अररिया नगर थाना पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह को ट्रक पर लदे भारी मात्रा में अरुणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब का बड़ा खेप को पकड़ा। शराब को असम से ट्रक पर लोड कर मुजफ्फरपुर ले जाया जा रहा था।मामले में पुलिस ने दो शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया।जानकारी एसपी अंजनी कुमार ने दी।

    एसपी ने बताया कि नगर थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना प्राप्त हुआ था कि कुछ अन्तर्राज्यीय शराब तस्कर शराब की बड़ी खेप लेकर पश्चिम बंगाल से अररिया होते हुए मुजफ्फरपुर जाने वाले है। प्राप्त सूचना के आलोक में एसपी ने सदर एसडीपीओ के नतृत्व में नगर थाना पुलिस की एक विशेष टीम जीरो माईल में पदस्थापित कर सड़क की नाकेबंदी करते हुए संदिग्ध वाहनों की जांच शुरू की।

    जांच के क्रम में एक संदिग्ध ट्रक संख्या डब्लूबी41जे-2147 को रोककर उस पर लदे सामानों का जांच किये जाने पर ट्रक में चावल के बोरे के पीछे छिपाकर रखे गये 280 कार्टून में रखे कुल 3360 बोतल अरूणाचल प्रदेश निर्मित अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 2520 लीटर बरामद किया। ट्रक पर चावल के बोरे की आड़ में शराब को छिपाकर रखा गया था।करीबन 650 किलो चावल भी ट्रक से बरामद किया गया।अवैध अंग्रेजी शराब के तस्करी के आरोप में गाड़ी चालक मुकेश राय एवं खलासी सतोष कुमार पासवान को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्तियों के माध्यम से शराब तस्करी के संगठित गिरोह में शामिल कुछ अन्य तस्करों के बारे में जानकारी मिलने की बात एसपी ने की।मामले में अररिया थाना कांड संख्या 367/25 धारा 111 (1)/338/336 (3) बीएनएस एवं 30 (ए)/41(1) बिमनि एवं उत्पाद अधिनियम दर्ज किया गया है और पुलिस तस्करी के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज को लेकर अनुसंधान कर रही है।

    मामले में गिरफ्तार चालक वैशाली जिला के जटकौली घाट कन्हैली के रहने आले 35 वर्षीय मुकेश राय पिता सिंहासन राय है।वहीं दूसरा उनका सहयोगी मुजफ्फरपुर जिला के सरैया थाना क्षेत्र के आनंदपुर भगोलिया का रहने वाला 37 वर्षीय संतोष कुमार महतो पिता स्व.दिलीप महतो है। छापेमारी दल में अररिया नगर थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक,एसआई अमरेन्द्र कुमार सिंह, राजनारायण यादव,एएसआई अमजद अली,पुष्कर सिंह के साथ सशस्त्र बल के जवान मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकाल्पनिक मंदिर का प्रारूप बना रहा जगन्नाथ नगर दुर्गापूजा समिति
    Next Article ईद-ए-मिलाद-उन-नबी पर कटिहार में भव्य जुलूस, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
    shivam kumar

      Related Posts

      अटलजी हम सभी के लिए प्रेरणा हैं: योगी आदित्यनाथ

      December 25, 2025

      बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में बंगाल के लैंड पोर्ट्स पर उग्र प्रदर्शन, कई जगह पुलिस से झड़प

      December 24, 2025

      अमित शाह गुरुवार को मप्र के ग्वालियर एवं रीवा में आयोजित कार्यक्रमों में होंगे शामिल

      December 24, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • धनबाद : तीन दिनों से लापता लोडर का शव बरामद, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
      • Betify Casino Exploré: Rapport 263

      • Betify Casino – Examen Complet 10

      • शहीद निर्मल महतो की जयंती पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि
      • वर्ष 2026 में व्यस्त रहेगा भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का कैलेंडर, सामने होंगी बड़ी चुनौतियां
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version