Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, September 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की नेत्रदान की घोषणा, कहा- मेरी आंखें किसी औऱ की रौशनी बनें
    Jharkhand Top News

    वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने की नेत्रदान की घोषणा, कहा- मेरी आंखें किसी औऱ की रौशनी बनें

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 7, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राजधानी रांची के संत जेवियर कॉलेज परिसर में रविवार को आयोजित “ब्लाइंड फोल्डेड रन फॉर विजन” कार्यक्रम के दौरान एक अनोखा क्षण सामने आया। राज्य के वित्त मंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राधाकृष्ण किशोर ने सभा में मौजूद लोगों को चौंकाते हुए घोषणा की कि उन्होंने अपनी आंखें कश्यप मेमोरियल आई बैंक को दान कर दी हैं।

    मंच से परिवार के नाम उनकी भावुक अपील थी—“जब मैं इस दुनिया में न रहूं और आई बैंक के लोग मेरी कॉर्निया लेने आएं, तो उन्हें मत रोकना। मेरी आंखें किसी और के जीवन की रोशनी बनें।”

    नेत्रदान को लेकर जनता से गुहार
    मंत्री ने राज्यवासियों से आग्रह किया कि वे भी नेत्रदान के इस महादान में हिस्सा लें। उन्होंने कहा—“सोचिए, जब आप नहीं रहेंगे और आपकी आंखों से कोई और यह दुनिया देखेगा, तो इससे बड़ा सुख और क्या हो सकता है। और यह भ्रांति भी दूर कर लें कि नेत्रदान में पूरी आंखें निकाल ली जाती हैं। दरअसल केवल कॉर्निया लिया जाता है, और बाहरी रूप से कोई अंतर नज़र नहीं आता।”
    कार्यक्रम में बोलते हुए वित्त मंत्री ने नेत्रदान को एक सामाजिक संदेश से भी जोड़ा। उन्होंने कहा—“मैं डॉक्टर नहीं हूं, लेकिन इतना जरूर कहूंगा कि शासन–प्रशासन की व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए, जो सबको एक समान नजर से देखे। ऊंच-नीच, अगड़ा–पिछड़ा की दीवारें टूटें और समाज एक नजर से देखा जाए। आज मैंने नेत्रदान की शपथ ली है, साथ ही यह संकल्प भी किया है कि अपनी सोच की दृष्टि को भी और मजबूत बनाऊंगा।”

    नेत्रदाता परिवारों का सम्मान
    कश्यप मेमोरियल आई बैंक की निदेशक और प्रख्यात नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. भारती कश्यप ने बताया कि इस अवसर पर नेत्रदान करने वाले 30 लोगों के परिजनों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा—“देश में हर साल करीब एक करोड़ लोगों की मौत होती है, लेकिन केवल 50 हजार नेत्रदान होते हैं। जबकि जरूरत 2.5 करोड़ कॉर्निया की है। यही कारण है कि बड़ी संख्या में लोग आज भी अंधेरे में जीने को मजबूर हैं।”

    लगातार बढ़ रही है जागरूकता
    डॉ. कश्यप ने कहा कि संस्था और आई डोनेशन अवेयरनेस क्लब की पहल से राज्य में नेत्रदान के प्रति जागरूकता धीरे-धीरे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी याद दिलाया कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जैसे कई बड़े नेताओं ने उनके संस्थान से जुड़कर नेत्रदान की सहमति दी है। कार्यक्रम में रन फॉर विजन के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। मंच पर मंत्री राधाकृष्ण किशोर और डॉ. भारती कश्यप ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और इसे समाज को नई दृष्टि देने वाला अभियान बताया।

     

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदक्षिण अफ्रीकी स्पिनर सुब्रायन का गेंदबाजी एक्शन वैध पाया गया
    Next Article रिम्स में टूटने लगी मरीजों की आस, 30 से अधिक वेंटिलेटर खराब
    shivam kumar

      Related Posts

      स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस

      September 8, 2025

      हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपित सहित छह गिरफ्तार

      September 8, 2025

      तेज रफ्तार का कहर: सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्र की मौत, एक घायल

      September 8, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री ने दिए राज्य के सभी विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों की सघन जांच के आदेश
      • स्वास्थ्य मंत्री को जान से मारने की मिली धमकी, जांच में जुटी पुलिस
      • हत्याकांड का खुलासा, मुख्य आरोपित सहित छह गिरफ्तार
      • तेज रफ्तार का कहर: सड़क दुर्घटना में स्कूली छात्र की मौत, एक घायल
      • बेजुबान हूं लेकिन कष्ट में हूं: ‘मिष्टी’ की मौत से सामने आया ओरमांझी जू का कड़वा सच
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version