Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»झारखंड का ‘टीबी कैपिटल’ बनता जा रहा है गोला
    Jharkhand Top News

    झारखंड का ‘टीबी कैपिटल’ बनता जा रहा है गोला

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 10, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हर महीने मिल रहे हैं 20 से 30 मरीज, पांच साल में 840, फिलहाल 200 एक्टिव मरीज
    -डॉक्टरों के अनुसार, एक मरीज 10 लोगों को संक्रमित कर सकता है
    -धूल और धुएं के कारण लगातार बढ़ रहा है टीबी पीड़ितों का आंकड़ा
    अंजनी कुमार
    गोला (आजाद सिपाही)। हरी सब्जियों और कृषि उत्पादों के लिए चर्चित रामगढ़ का गोला इलाका इन दिनों झारखंड का ‘टीबी कैपिटल’ बनता जा रहा है। प्रदूषण. धूल और धुएं के कारण इस इलाके के लोग टीबी यानी यक्ष्मा रोग से पीड़ित हो रहे हैं। हालत यह है कि पिछले पांच साल में टीबी मरीजों की संख्या 840 तक पहुंच गयी है। हर महीने 20 से 30 लोग इस संक्रामक बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। इस इलाके में ‘टीबी मुक्त भारत अभियान’ पूरी तरह बेअसर साबित हो रहा है।
    घटने की बजाय बढ़ रहे हैं मरीज : गोला में टीबी कितनी तेजी से फैल रहा है, इसका प्रमाण यही है कि यहां मरीजों की संख्या घटने की बजाय लगातार बढ़ रही है। अभी यहां दो सौ से अधिक टीबी मरीज हैं। पिछले पांच साल के दौरान यहां टीबी के 840 मरीज मिले हैं। इस वर्ष जनवरी से नौ सितंबर तक कुल 163 मरीज मिल चुके हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2020 में 99, 2021 में 109, 2022 में 125, 2023 में 143 और 2024 में 201 टीबी मरीज मिले थे। यहां हर महीने 80 से एक सौ लोगों की जांच की जा रही है। इनमें से 20 से 30 लोग टीबी से ग्रस्त पाये जाते हैं।

    यक्ष्मा विभाग पर है इलाज की जिम्मेदारी
    इन मरीजों के इलाज की जिम्मेदारी यक्ष्मा विभाग पर है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोला में टीबी मरीजों के लिए ना तो कोई अलग वार्ड है और ना ही कोई विशेषज्ञ चिकित्सक। टीबी मरीजों केलिए आइसोलेशन वार्ड की जरूरत होती है। यदि टीबी मरीजों की तबीयत ज्यादा बिगड़ जाती है, तो उन्हें सदर अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया जाता है।

    जहां-तहां थूकने और खांसने से फैलती है बीमारी: डॉ स्वराज
    जिला यक्ष्मा पदाधिकारी डॉ स्वराज ने बताया कि टीबी संक्रमण से बचाव को लेकर समय-समय पर जागरूकता अभियान चलाया जाता है। साथ ही लोगों को इस बीमारी को लेकर सावधान भी किया जा रहा है। उन्होंने बताया की टीबी एक संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी छूने से नहीं, बल्कि टीबी मरीजों द्वारा जहां-तहां थूकने और खांसने से फैलती है। उन्होंने बताया कि एक टीबी मरीज 10 लोगों को रोगी बना सकता है। उन्होंने बताया कि टीबी लाइलाज बीमारी नहीं है, लेकिन इलाज नहीं होने पर यह जानलेवा हो सकता है।

    गोला में कैसे फैल रहा है टीबी
    गोला कभी कृषि क्षेत्र के रूप में विख्यात था। कहा जाता है कि यहां की मिट्टी में भरपूर मात्रा में पोषक तत्व हैं, लेकिन इस क्षेत्र में संचालित कारखानों ने उपजाऊ भूमि को प्रभावित कर दिया है। इतना ही नहीं, वातावरण को सांस लेने लायक तक नहीं छोड़ा है। प्रदूषण से वातावरण विषैला हो गया है। कारखानों से निकलनेवाली धूल और धुएं से टीबी मरीजों की संख्या बढ़ी है। कारखानों के आसपास रहने वाले लोग इसमें ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleसर्राफा बाजार में सोने की तेजी जारी
    Next Article मंदिरों की नगरी इचाक : यहां हैं 100 से अधिक मंदिर और तालाब
    shivam kumar

      Related Posts

      जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा

      May 6, 2026

      धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप

      May 6, 2026

      टेंडर कमीशन घोटाला : नीरज मित्तल की याचिका पर हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी, आदेश सुरक्षित

      May 6, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • जैक 12वीं बोर्ड रिजल्ट: रशिदा, छोटी और श्वेता ने लहराया परचम, तीनों संकायों में बेटियों का दबदबा
      • बिहार में 7 मई को मंत्रिमंडल विस्तार, गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह, प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य होंगे शामिल
      • धनबाद के लोयाबाद में फिर धंसी जमीन, जहरीली गैस के रिसाव से मचा हड़कंप
      • सड़क मार्ग से नेपाल आने वाले वाहनों के लिए अब ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन अनिवार्य
      • पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव बाद हिंसा पर सख्त कार्रवाई के निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version