Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»88 मिशनरी संस्थाओं को सीआइडी ने भेजा नोटिस
    Top Story

    88 मिशनरी संस्थाओं को सीआइडी ने भेजा नोटिस

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2018No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email
    • जमीन खरीद से लेकर दानदाताओं की जानकारी मांगी
    • 2.65 अरब का मिला है विदेशी फंड
    • सीआइडी की आर्थिक अपराध शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो पूरे मामले की जांच कर रहा है

    रांची। विदेशों से फंड लेकर अनियमितता बरतनेवाली संस्थाओं पर सीआइडी ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। राज्य की 88 मिशनरी संस्थाओं सीआइडी ने नोटिस भेजा है। इन संस्थाओं को विदेशों से मिले 2.65 अरब विदेशी फंड की जांच हो रही है। सीआइडी ने मिशनरी संस्थाओं को नोटिस भेज कर दस बिंदुओं पर जवाब मांगा है। यह नोटिस सीआइडी के अधीन एटीएस के डीएसपी अभय कुमार यादव की ओर से भेजा गया है। वित्तीय वर्ष 2013-14, 2014-15 और 2015-16 में झारखंड की एफसीआरए निबंधित संस्थाओं को मिले फंड की अनियमितता की शिकायत केंद्रीय गृह मंत्रालय से की गयी थी। गृह मंत्रालय ने राज्य के मुख्य सचिव को इस संबंध में पत्र लिख कर जांच का आदेश दिया था। इसके बाद राज्य सरकार ने सीआइडी जांच के आदेश दिये थे। सीआइडी की आर्थिक अपराध शाखा और एंटी करप्शन ब्यूरो पूरे मामले की जांच कर रहा है। एटीएस एसपी पी मुरूगन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं एडीजी सीआइडी प्रशांत सिंह पूरे मामले की मॉनिटरिंग कर रहे हैं।
    बताते चलें कि इन संस्थाओं के खिलाफ यह शिकायत मिली थी कि ये विदेशी फंड का इस्तेमाल धर्म परिवर्तन कराने में कर रही हैं। मदद की जगह इस फंड का इस्तेमाल धर्म के प्रचार-प्रसार में किया जा रहा है। इन संस्थाओं के आर्थिक स्रोत की जानकारी एकत्र करने के लिए राज्य के डीजीपी डीके पांडेय ने भी सरकार से आग्रह किया था कि इनकी जांच करायी जाये। राज्य के एडीजी आरके मल्लिक ने भी जांच कराने की अनुशंसा की थी। बताते चलें कि चैरिटी आॅफ मिशनरी के तहत संचालित निर्मल हृदय से बच्चा बेचने की शिकायत के बाद सरकार ने इसाई मिशनरियों के खिलाफ जांच का आदेश दिया। पता चला है कि अभी तक उन संस्थाओं से दो दर्जन से अधिक बच्चों को बेचा गया है।
    इसकी पोल खुलते ही रांची पुलिस ने निर्मल हृदय में छापेमारी की और वहां की सिस्टर कोंसिलिया और कर्मचारी अनिमा इंदवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अभी तक पुलिस ने पांच बच्चों को ढूंढ़ निकाला है, जिन्हें मोटी रकम लेकर निर्मल हृदय से बेच दिया गया था। बच्चा खरीदनेवाले दंपति के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। इसी क्रम में पता चला कि सेवा के नाम पर विदेशों से फंड ले रहीं इसाई मिशनरियों धर्म परिवर्तन कराने में उनका इस्तेमाल कर रही हैं। सेवा के नाम पर कई तरह के गलत काम को अंजाम दिया जा रहा है। जांच शुरू होते ही रोज नये-नये खुलासे हो रहे हैं।

    दस बिंदुओं पर मांगी गयी है जानकारी

    1. एनजीओ का रजिस्ट्रेशन, सोसाइटी रजिस्ट्रेशन एक्ट, कंपनी एक्ट या इंडियन ट्रस्ट एक्ट में से किसके तहत है।
    2. संस्था बनने की तिथि, कार्यक्षेत्र, आॅफिस बेयरर के नाम और पते।
    3. फंडिंग का स्रोत एफसीआरए है या कोई दूसरा भी स्रोत है।
    4. पांच साल के आय-व्यय का पूरा ब्योरा।
    5. बैंक एकाउंट की पूरी जानकारी।
    6. संस्था की संपत्ति की वर्षवार जानकारी- मसलन क्या खरीदा, किससे खरीद हुई, जमीन की खरीद हुई, तो खाता नंबर, प्लांट नंबर और अन्य जानकारी, कितने में खरीद हुई, बाजार मूल्य क्या है?
    7. एफसीआरए के रजिस्ट्रेशन का पूरा डिटेल, एफसीआरए नंबर, एफसीआरए नंबर मिलने का वर्ष, सालाना विदेशी फंड प्राप्ति की जानकारी, दानदाता की जानकारी, तिमाही और वार्षिक आयकर रिटर्न की जानकारी, एफसीआरए बैंक एकाउंट डिटेल की जानकारी।
    8. संस्थाओं से पूछा गया है कि क्या वह विदेशी और देश के भीतर के दानदाताओं के लिए अलग-अलग बैंक खातों का इस्तेमाल करते हैं?
    9. संस्था के किसी आफिस बेयरर के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।
    10.क्या संस्था का कोई आफिस बेयरर किसी आपराधिक मामले में दोषी करार दिया गया है?

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवोडाफोन-आइडिया डील को सरकार की मंजूरी
    Next Article श्रावणी मेला की अंतरराष्ट्रीय पहचान बनाने की कोशिश : सुनील वर्णवाल
    azad sipahi

      Related Posts

      राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि

      June 30, 2026

      अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह

      June 30, 2026

      देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश

      June 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version