Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»हाई-टेक्नो»मोबाइल»वोडाफोन-आइडिया डील को सरकार की मंजूरी
    मोबाइल

    वोडाफोन-आइडिया डील को सरकार की मंजूरी

    azad sipahiBy azad sipahiJuly 26, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

     मर्जर के बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनेगी

    • 7,269 करोड़ रुपए के भुगतान के बाद मिला क्लीयरेंस
    • वोडाफोन फिलहाल देश की नंबर-2 और आइडिया नंबर-3 कंपनी है
    • ये दोनों मिलकर देश की सबसे बड़ी कंपनी बनाएंगी

    नई दिल्ली. वोडाफोन और आइडिया के विलय को सरकार ने गुरुवार को मंजूरी दे दी। इससे पहले 9 जुलाई को सशर्त इजाजत दी गई थी। सरकार की मांग के मुताबिक, दोनों कंपनियों की ओर से पिछले हफ्ते दूरसंचार विभाग को 7,268.78 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। इस राशि में 3,926.34 करोड़ रुपए नकद और 3,342.44 करोड़ रुपए की बैंक गारंटी शामिल है। वोडाफोन और आइडिया मिलकर देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर कंपनी बनाएंगी। नई कंपनी की ग्राहक संख्या पहले ही दिन से 42 करोड़ हो जाएगी। कंपनी की वैल्यू 1.5 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा होगी। वोडाफोन ग्रुप के सीईओ के मुताबिक, अगस्त तक मर्जर की प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। आइडिया और वोडाफोन पर इस वक्त करीब 1.15 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है।

    आइडिया का शेयर 4% चढ़ा :

    डील की मंजूरी मिलने की खबर से गुरुवार को शेयर में तेजी आई। बीएसई पर ये 3.64% बढ़त के साथ 56.95 रुपए पर बंद हुआ। इंट्राडे में 4.64% तक उछाल आया। एनएसई पर 4.18% ऊपर 57.20 रुपए पर क्लोजिंग हुई। इस तेजी से कंपनी का मार्केट कैप 872.68 करोड़ रुपए बढ़कर 24,829.68 करोड़ हो गया।

    वोडाफोन-आइडिया सबसे बड़ी कंपनी होगी :

    भारती एयरटेल फिलहाल 27.44% मोबाइल सब्सक्राइबर मार्केट शेयर के साथ सबसे बड़ी कंपनी है। मर्जर के बाद वोडाफोन-आइडिया 39.01% (19.74%+19.27%) मार्केट शेयर और करीब 42 करोड़ ग्राहकों के साथ देश की सबसे बड़ी मोबाइल सर्विस ऑपरेटर कंपनी बन जाएगी।
    कंपनी मार्केट शेयर ग्राहक संख्या
    भारती एयरटेल 27.44% 29.57 करोड़
    वोडाफोन 19.74% 21.70 करोड़
    आइडिया 19.27% 20.20 करोड़
    रिलांयस जियो 17.44% 17.71 करोड़
    बीएसएनएल 9.99% 11.23 करोड़
    (30 अप्रैल 2018 तक)

    मर्जर के बाद क्या होगा शेयरहोल्डिंग पैटर्न ?

    वोडाफोन 45.1%
    आदित्य बिड़ला ग्रुप 26%
    आइडिया के शेयरधारक 28.9%
    आदित्य बिड़ला ग्रुप के पास वोडाफोन से 9.5% शेयर और हासिल करने का अधिकार होगा। ताकि, बराबर हिस्सेदारी हो सके। चार साल में दोनों कंपनियों को शेयरहोल्डिंग बराबर करनी होगी।

    नई कंपनी का प्रस्तावित मैनेजमेंट

    नाम मौजूदा पद नई कंपनी में प्रस्तावित पद
    कुमार मंगलम बिड़ला
    आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन नॉन एग्जिक्यूटिव चेयरमैन
    बालेश शर्मा वोडाफोन इंडिया के सीओओ सीईओ
    अक्षय मूंदरा आइडिया के सीएफओ सीएफओ
    अंबरीश जैन आइडिया के डिप्टी एमडी सीओओ

    रिलायंस जियो ने मर्जर के लिए मजबूर किया:

    रिलायंस जियो के बेहद सस्ते टैरिफ और डेटा से टेलीकॉम सेक्टर में प्राइस वॉर छिड़ा हुआ है। जियो के आने के बाद कई कंपनियों का कारोबार घटा है। मर्जर के बाद वोडाफोन-आइडिया ग्राहक संख्या के मामले में सबसे बड़ी कंपनी बन जाएगी, जो रिलायंस जियो को कड़ी टक्कर दे सकती है। जियो की ग्राहक संख्या तेजी से बढ़ रही है। मार्च से अप्रैल के दौरान रिलायंस जियो ने सबसे ज्यादा 96.31 लाख ग्राहक जोड़े।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपति पर आरोप साबित हुए तो राजनीति से लूंगी संन्यास: विधायक
    Next Article 88 मिशनरी संस्थाओं को सीआइडी ने भेजा नोटिस
    azad sipahi

      Related Posts

      OnePlus 13 का लॉन्च आज, दो नए स्मार्टफोन की होगी एंट्री

      January 7, 2025

      मुकेश अंबानी ने की एआई क्लाउड की घोषणा, 100 जीबी तक फ्री मिलेगा क्लाउड स्टोरेज

      August 29, 2024

      माइक्रोसॉफ्ट को पछाड़कर दुनिया की सबसे वैल्युएबल कंपनी बनी एनवीडिया

      June 19, 2024
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • इंडी गठबंधन ने चुनाव आयोग के एसआईआर व अन्य मुद्दों पर प्रधान न्यायाधीश को भेजा पत्र
      • YRF का महा-मास्टरस्ट्रोक: ‘अल्फा’ की रिलीज से पहले मेकर्स ने थियेटर्स के लिए जारी किए कड़े नियम!
      • राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने ‘हूल दिवस’ पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
      • अपराध नियंत्रण छोड़ ट्रैफिक चेकिंग में उलझी है पुलिस : कन्हैया सिंह
      • देवघर में आधी रात मां-बेटे की हत्या, एसपी ने जांच तेज करने के दिए निर्देश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version