कटिहार। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष मनोज राय की अध्यक्षता में भाजपा जिला कार्यालय में सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के तहत एक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में 18 से 25 सितंबर तक चल रहे हर घर संपर्क अभियान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष मनोज राय ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य एनडीए सरकार की विकास की रफ्तार और जन-कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आज जनता का उत्साह बता रहा है कि यह संदेश सही दिशा में जा रहा है।
जिला अध्यक्ष ने कहा कि मंडल स्तर पर पत्रक, स्टीकर, झंडा, टोपी को बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टोली बनाकर घर-घर वितरण करने का कार्य किया जाएगा। हर बूथ पर कार्यकर्ता बड़ी संख्या में अपने घर पर झंडा लगाने का कार्य करेंगे और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।
बैठक में जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, जिला परिषद अध्यक्ष व पंचायती राज्य प्रकोष्ठ की जिला संयोजक रश्मि सिंह, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे, गोविंदा अधिकारी, सौरभ कुमार मालाकार, जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी, शोभा जयसवाल, सीमा झा, जिला मंत्री धर्मनाथ तिवारी, रवि शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह, अजय दास और अन्य प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।