Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, September 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»गैरी स्टीड ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में संभाली हाई परफॉर्मेंस कोचिंग की जिम्मेदारी
    स्पोर्ट्स

    गैरी स्टीड ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में संभाली हाई परफॉर्मेंस कोचिंग की जिम्मेदारी

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    वेलिंगटन। न्यूज़ीलैंड के पूर्व मुख्य कोच गैरी स्टीड ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) में हाई परफॉर्मेंस कोचिंग की नई भूमिका स्वीकार कर ली है। इस पद पर उनका काम सहायक खिलाड़ियों और कोचों को विकसित करना तथा हाई परफॉर्मेंस कार्यक्रमों को आगे बढ़ाना होगा।

    स्टीड ने इस साल की शुरुआत में न्यूज़ीलैंड के मुख्य कोच के रूप में आठ वर्षों का कार्यकाल पूरा किया था। उनके नेतृत्व में टीम ने 2021 में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीती, 2021 में टी20 विश्व कप और 2019 में वनडे विश्व कप के फाइनल तक पहुँची। इसके अलावा 2025 में टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल भी खेला। उनकी कोचिंग में पिछले साल भारत के खिलाफ ऐतिहासिक व्हाइटवॉश जीत भी दर्ज की गई थी।

    गैरी स्टीड का न्यूज़ीलैंड क्रिकेट से जुड़ाव लगभग 34 वर्षों का रहा है। खिलाड़ी के रूप में उन्होंने देश के लिए पाँच टेस्ट खेले और 100 से अधिक प्रथम श्रेणी और लिस्ट ए मैचों में हिस्सा लिया। खेल से संन्यास के बाद उन्होंने कोचिंग की ओर रुख किया।

    स्टीड 2004-09 तक कोच डेवलपमेंट मैनेजर रहे। 2005-06 में एनजेडसी अकादमी में असिस्टेंट कोच बने। 2009 से 2012 तक न्यूज़ीलैंड महिला टीम के मुख्य कोच रहे।इसके बाद छह साल तक कैंटरबरी के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट रहे। 2018 में उन्हें न्यूज़ीलैंड पुरुष टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया।

    स्टीड ने कहा कि उनका जुनून अभी भी कोचिंग को लेकर बरकरार है और वे अपने अनुभव से व्यापक क्रिकेट नेटवर्क को लाभान्वित करना चाहते हैं।

    उन्होंने एक बयान में कहा, “न्यूज़ीलैंड क्रिकेट मेरे दिल के बहुत करीब है और खेल से जुड़े रहना मेरे लिए बेहद खास है। अगर मैं अपनी स्किल्स और अनुभव खिलाड़ियों व कोचों तक पहुँचा पाऊं और ब्लैककैप्स व वाइट फर्न्स को विश्व स्तर पर जीत में मदद कर पाऊं, तो यह मेरे लिए बड़ी संतुष्टि की बात होगी।,”

    गौरतलब है कि हाल ही में उन्हें भारतीय घरेलू टीम आंध्र का 2025-26 रणजी ट्रॉफी सीज़न के लिए मुख्य कोच भी नियुक्त किया गया है। उन्होंने एनजेडसी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें संगठन से बाहर काम करने और अपने अनुभव को और व्यापक बनाने का मौका मिल रहा है, जिससे वे नई सीख को फिर से न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में वापस ला सकें।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleवेतन न मिलने पर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन
    shivam kumar

      Related Posts

      श्रेयस अय्यर ने टेस्ट और प्रथम श्रेणी क्रिकेट से मांगा ब्रेक, फिटनेस पर देंगे ध्यान

      September 24, 2025

      एशिया कप 2025: पाकिस्तान ने ‘करो या मरो’ मैच में श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, फाइनल की उम्मीदें बरकरार

      September 24, 2025

      आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका की टीम तैयार

      September 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • गैरी स्टीड ने न्यूज़ीलैंड क्रिकेट में संभाली हाई परफॉर्मेंस कोचिंग की जिम्मेदारी
      • वेतन न मिलने पर फूटा सफाई कर्मियों का गुस्सा, गिरिडीह नगर निगम कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन
      • रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में छापेमारी
      • अमित शाह कोलकाता पहुंचे, देशभक्ति थीम वाले दुर्गा पंडाल का करेंगे उद्घाटन, बिहार में भी करेंगे अहम बैठकें
      • करण जौहर की ‘दोस्ताना 2’ को मिला नया चेहरा, विक्रांत मैसी की हुई एंट्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version