Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में महिला रोजगार योजना लॉन्च कर बोले प्रधानमंत्री-आपके दो भाई नरेन्द्र और नीतीश
    राज्य

    बिहार में महिला रोजगार योजना लॉन्च कर बोले प्रधानमंत्री-आपके दो भाई नरेन्द्र और नीतीश

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 26, 2025No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    – मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ
    75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रु
    पटना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत बिहार की 75 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की राशि यानी कुल 7,500 करोड़ रुपये सीधे हस्तांतरित किए गए। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं के सपनों को पूरा करने और उन्हें आर्थिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से सशक्त बनाने को लेकर संकल्पबद्ध होकर काम कर रही है।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए योजना का शुभारंभ करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि नवरात्रि के पावन दिनों में उन्हें बिहार की नारी शक्ति के साथ उनकी खुशियों में शामिल होने का अवसर मिला है। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाई की खुशी तभी होती है जब उसकी बहन स्वस्थ, सुखी और आत्मनिर्भर हो। यही भावनाएं उन्हें और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं के हित में योजनाएं लाने के लिए प्रेरित करती हैं। आज आपके दो भाई- नरेन्द्र और नीतीश- दोनों मिलकर आपकी सेवा, आपकी समृद्धि और आपके स्वाभिमान के लिए काम कर रहे हैं। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना भी इसी का उदाहरण है। हर परिवार की एक महिला को इसका लाभ अवश्य मिलेगा।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखे प्रहार किए। उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों में भ्रष्टाचार इतना गहरा था कि दिल्ली से भेजा गया एक रुपया भी पूरा लाभार्थी तक नहीं पहुंचता था। उन्होंने याद दिलाया, “एक पूर्व प्रधानमंत्री कहा करते थे कि दिल्ली से अगर एक रुपया भेजा जाता है तो केवल 15 पैसा ही जनता तक पहुंचता है, बाकी 85 पैसा पंजा मार लेता है। लेकिन आज जो 10–10 हजार रुपये आपके खातों में भेजे गए हैं, उन्हें कोई लूट नहीं सकता।”

    उन्होंने कहा कि राजद के शासनकाल में अराजकता, नक्सली हिंसा और भ्रष्टाचार की सबसे ज्यादा मार बिहार की महिलाओं को झेलनी पड़ी। मोदी ने कहा, “वो दिन याद कीजिए जब बिहार की सड़कें टूटी-फूटी थीं, पुल-पुलिया गायब थे। बाढ़ के समय गर्भवती महिलाएं अस्पताल नहीं पहुंच पाती थीं। आज नीतीश कुमार के नेतृत्व में कानून का राज लौटा है और महिलाएं बेखौफ होकर घरों से निकल पा रही हैं।”

    प्रधानमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से अब तक 75 लाख बहनें जुड़ चुकी हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि जब कोई महिला रोजगार या स्वरोजगार करती है तो उसके सपनों को पंख लगते हैं और समाज में उसका सम्मान और बढ़ जाता है। मोदी ने कहा कि यदि 11 साल पहले जनधन योजना न चलाई गई होती और महिलाओं के बैंक खाते न खुले होते, तो आज इतने बड़े पैमाने पर प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) संभव नहीं होता। उन्होंने कहा, “बैंक खाते को मोबाइल से जोड़ने की वजह से ही बिना किसी बिचौलिए के यह राशि सीधे आपके पास पहुंची है।” उन्होंने हाल ही में शुरू किए गए ‘जीविका निधि साख सहकारी संघ’ का उल्लेख करते हुए कहा कि यह व्यवस्था अब मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के साथ जुड़कर और अधिक प्रभावी होगी।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि यह योजना केंद्र सरकार के ‘लखपति दीदी अभियान’ को भी नई मजबूती देगी। देश में तीन करोड़ महिलाओं को ‘लखपति दीदी’ बनाने का लक्ष्य रखा गया है। “अब तक दो करोड़ से अधिक बहनें लखपति दीदी बन चुकी हैं। उनकी मेहनत से गांव और समाज का चेहरा बदला है और परिवार का रुतबा भी बढ़ा है।” उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार की मुद्रा योजना, ड्रोन दीदी अभियान, बीमा सखी अभियान और बैंक दीदी अभियान भी महिलाओं को रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध करा रहे हैं।

    प्रधानमंत्री ने कहा कि जब सरकार महिलाओं को केंद्र में रखकर नीति बनाती है तो उसका लाभ पूरे समाज को मिलता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना ने माताओं और बहनों को रसोई की घुटन से मुक्ति दिलाई है। उन्होंने कहा, “एक समय था जब गैस कनेक्शन गांव में सपना होता था। महिलाएं खांस-खांस कर जीवन बिताती थीं। हमने उज्ज्वला योजना से घर-घर गैस पहुंचाई और माताओं-बहनों का जीवन बचाया।”

    उन्होंने कहा कि बिहार को अब फिर कभी अंधेरे में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने कहा “हमारी सरकार का संकल्प है कि अपने बच्चों को बर्बाद होने से बचाने का यही एकमात्र रास्ता है।”

    अपने संबोधन में उन्होंने बार-बार नवरात्रि का उल्लेख करते हुए कहा कि इस पावन पर्व पर नारी शक्ति का आशीर्वाद ही देश की सबसे बड़ी ताकत है। बिहार की महिलाओं ने कठिन परिस्थितियों का सामना किया है और आज विकास के रास्ते पर वे सबसे आगे खड़ी हैं।

    प्रधानमंत्री मोदी ने इस अवसर पर 22 सितंबर से लागू जीएसटी दरों में कमी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इससे न सिर्फ घर-परिवार को राहत मिलेगी बल्कि व्यापार और कारोबार को भी गति मिलेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछत्तीसगढ़ में इडी की रहेजा और सुल्तानिया ग्रुप समेत अन्य कारोबारियों के यहां छापेमारी
    Next Article कन्नड़ लेखक एस.एल. भैरप्पा पंचतत्व में विलीन
    shivam kumar

      Related Posts

      शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया

      May 20, 2026

      भाजपा ने संविधान खत्म कर दिया : राहुल गांधी

      May 20, 2026

      पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

      May 20, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • शुभेंदु अधिकारी के निजी सहयोगी की हत्या के मामले में पांचवां आरोपित गिरफ्तार, वाराणसी से पकड़ा गया
      • शास्त्रों के अनुसार आचरण ही समाज को दिशा देता है : प्रधानमंत्री मोदी
      • उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व मुख्यमंत्री बीसी खंडूरी को दी श्रद्धांजलि
      • भाजपा ने संविधान खत्म कर दिया : राहुल गांधी
      • पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूड़ी पंचतत्व में विलीन, राजकीय व सैन्य सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version