Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»स्पोर्ट्स»एशिया कप फाइनल से पहले भारत को झटका, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर संशय, अभिषेक शर्मा ठीक
    स्पोर्ट्स

    एशिया कप फाइनल से पहले भारत को झटका, हार्दिक पंड्या की फिटनेस पर संशय, अभिषेक शर्मा ठीक

    shivam kumarBy shivam kumarSeptember 27, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। दुबई में श्रीलंका के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए सुपर फोर मुकाबले की दूसरी पारी के दौरान अभिषेक शर्मा और हार्दिक पंड्या दोनों को ऐंठन की समस्या के चलते मैदान से बाहर रहना पड़ा। जहां अभिषेक अब पूरी तरह फिट नज़र आ रहे हैं, वहीं हार्दिक की स्थिति का आकलन शनिवार को किया जाएगा, ताकि रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले एशिया कप फाइनल के लिए फैसला लिया जा सके।

    भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मोर्केल ने शुक्रवार को मैच के बाद कहा, “हार्दिक की स्थिति का आकलन किया जाएगा और उसके बाद फैसला लिया जाएगा। अभिषेक ठीक हैं। दोनों ही केवल ऐंठन से जूझ रहे थे।”

    हार्दिक पंड्या गेंदबाज़ी का सिर्फ एक ही ओवर फेंककर मैदान से बाहर चले गए, जबकि अभिषेक ने 9.2 ओवर तक फील्डिंग की और फिर उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा।

    अभिषेक ने इस मैच में 31 गेंदों पर 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली और एक बार फिर भारत के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज़ साबित हुए। हालांकि सुपर ओवर के दौरान वे बल्लेबाजी करने नहीं उतरे और उनकी जगह शुभमन गिल और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच खत्म किया।

    भारत और श्रीलंका के बीच खेले गए इस सुपर फोर मुकाबले का अंत शुक्रवार देर रात हुआ और फाइनल रविवार को होना है। ऐसे में टीम इंडिया ने शनिवार को अभ्यास सत्र न करने का फैसला लिया है। दूसरी ओर, पाकिस्तान ने शनिवार शाम 6 से 9 बजे तक आईसीसी अकादमी में अभ्यास निर्धारित किया है।

    मोर्केल ने कहा, “लड़कों के लिए आराम सबसे अहम है। वे सभी बर्फ के बाथ ले रहे हैं और रिकवरी तुरंत शुरू हो गई है। सबसे अच्छी रिकवरी नींद से होती है और पैरों को आराम देने से मिलती है। कल सुबह खिलाड़ियों के लिए व्यक्तिगत पूल सेशन रखा जाएगा। उसके बाद मालिश और मानसिक रूप से खुद को बड़े मुकाबले के लिए तैयार करना अहम होगा।”

    उन्होंने आगे कहा, “इतना कम समय है कि स्मार्ट तरीके से तैयारी करना ही महत्वपूर्ण होगा। लेकिन निश्चित तौर पर कोई नेट प्रैक्टिस नहीं होगी।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमणिपुर में अलग-अलग अभियानों में तीन उग्रवादी गिरफ्तार
    Next Article एशिया कप: सुपर ओवर में भारत ने श्रीलंका को हराया, निसंका का शतक व्यर्थ
    shivam kumar

      Related Posts

      हम हैं वर्ल्ड चैंपियन: भारतीय शेरनियों के आगे नतमस्तक हुआ विश्व

      November 3, 2025

      एशिया कप ट्रॉफी विवाद गहराया: BCCI ने ACC चीफ को भेजा ईमेल

      October 21, 2025

      महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को झटका, इंग्लैंड मुकाबले से बाहर हुई एलिसा हीली

      October 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • मुख्यमंत्री से प्रदेश कांग्रेस प्रभारी और स्वास्थ्य मंत्री ने की मुलाकात
      • झारखंड स्थापना दिवस: मंत्री सुदिव्य कुमार ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैली को किया रवाना
      • जनजाति समाज के सम्मान और विकास के लिए संकल्पित है भाजपा : नवीन
      • दिल्ली विस्फोट मामलाः कश्मीर में 13 ठिकानों पर सीआईके की छापेमारी जारी
      • अमेरिका में सरकारी शटडाउन खत्म होने के करीब, सीनेट में विधेयक के समर्थन में मतदान
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version