Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»बाल आयोग की टीम ने बच्‍चों से जुड़ी संस्‍थाओं का किया निरीक्षण
    Top Story

    बाल आयोग की टीम ने बच्‍चों से जुड़ी संस्‍थाओं का किया निरीक्षण

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 3, 2025Updated:October 3, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की चार सदस्यीय टीम ने शुक्रवार को जिले का भ्रमण कर बाल हित से जुड़े कार्यों और संस्थानों का निरीक्षण किया। टीम में विकास दोदराजका, रूचि कुजूर, डॉ आभा वीरेंद्र अकिंचन और मिन्हाजुल हक शामिल थे।

    भ्रमण के दौरान सबसे पहले टीम ने चक्रधरपुर अनुमंडल में सीकेपी रेल मंडल कार्यालय और रेलवे स्टेशन स्थित चाइल्ड हेल्पलाइन का निरीक्षण किया। इस मौके पर चक्रधरपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी कंचन मुखर्जी, अनुमंडल चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अश्विनी कुमार, जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी पुनिता तिवारी, बीईओ, चाइल्ड लाइन के कन्हैया पांडेय और अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    इसके बाद टीम ने चाईबासा संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीओ सदर संदीप अनुराग टोप्पो, डीएसपी (मुख्यालय) शिवेंद्र, सदर बीडीओ अमिताभ भगत, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जगन्नाथ हेम्ब्रम, बाल चिकित्सक डॉ संदीप बोदरा, सीडब्ल्यूसी के मो शमीम, चाइल्ड लाइन, संप्रेक्षण गृह के शिक्षक व पदाधिकारी मौजूद रहे। आयोग के सदस्यों ने संप्रेक्षण गृह में आवासित किशोरों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने खुद भोजन चखकर उसकी गुणवत्ता की जांच की और पानी, शयन कक्ष, बाथरूम की सफाई, खेल सामग्री, मनोरंजन की व्यवस्था और सुरक्षा संबंधी इंतजामों को परखा।

    इसके अलावा आयोग के सदस्यों ने देखभाल और संरक्षण की जरूरत वाले बच्चों के लिए संचालित आश्रय गृह बाल कुंज और छाया बालिका गृह का भी निरीक्षण किया और बच्चों से मुलाकात की। वहीं जिले में स्थापित आशा किरण मूक-बधिर विशेष विद्यालय और प्रेरणा विशेष विद्यालय का भी दौरा कर वहां मिल रही सुविधाओं और योजनाओं की स्थिति का आकलन किया।

    आयोग ने निरीक्षण के दौरान संबंधित पदाधिकारियों को कई जरूरी निर्देश दिया और कहा कि बाल संरक्षण एवं शिक्षा से जुड़े संस्थानों में दी जा रही सुविधाओं में और सुधार के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकटिहार में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर सम्मान समारोह आयोजित
    Next Article धनबाद समाहरणालय में लगी आग
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत

      December 16, 2025

      रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’

      December 15, 2025

      रांची में प्रशासनिक फेरबदल! कोतवाली थाना प्रभारी का ट्रांसफर

      December 15, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन
      • भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      • रिम्स अवैध निर्माण: बाबूलाल मरांडी का बड़ा बयान, ‘जिम्मेवार अफसरों को तुरंत करें निलंबित’
      • बंगाल और झारखंड में जनसांख्यिकीय बदलाव के मुद्दे पर गृह मंत्री से मिले भाजपा सांसद
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version