Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, October 7
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»दहेज उत्पीड़न मामले में बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार
    Top Story

    दहेज उत्पीड़न मामले में बरवाडीह पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी बिहार से गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 7, 2025Updated:October 7, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    बरवाडीह। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में बरवाडीह थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को बिहार से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। यह कार्रवाई बरवाडीह थाना कांड संख्या–81/2023, दिनांक 2 अक्टूबर 2023 के अंतर्गत की गई। मामला भारतीय दंड संहिता की धारा 498(ए) और दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत दर्ज था।

    तकनीकी जानकारी के आधार पर छापेमारी
    बरवाडीह थाना प्रभारी अनूप कुमार ने बताया कि वादिनी द्वारा दर्ज शिकायत में पति पर दहेज की मांग को लेकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी की।

    आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
    कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अभियुक्त लक्ष्मण राम (उम्र लगभग 27 वर्ष), पिता स्वर्गीय चन्द्रदेव राम, निवासी — ग्राम मुसई टोला, थाना अकोढ़ीगोला, जिला रोहतास (बिहार), तथा स्थायी पता — ग्राम मंगरा, थाना बरवाडीह, जिला लातेहार से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी द्वारा दहेज की मांग और पत्नी को प्रताड़ित करने की बात स्वीकार की गई। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    पुलिस का सख्त रुख
    थाना प्रभारी अनूप कुमार ने कहा कि “महिलाओं के प्रति किसी भी प्रकार की हिंसा या दहेज उत्पीड़न को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शीघ्र और कठोर कार्रवाई पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी उछले
    Next Article बरवाडीह पुलिस ने 586 क्विंटल खाद्यान्न गबन मामले का किया खुलासा, मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण

      October 7, 2025

      रायडीह में नवजातों का खरीद-बिक्री मामला: दोनों बेचे गये नवजातों को गुमला पुलिस और सीडब्लूसी ने बरामद किया

      October 7, 2025

      सरकार भ्रम न फैलाए, सारंडा पर वस्तुस्थिति स्पष्ट करे : सरयू राय

      October 7, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • एनडीए में चिराग के साथ सीट बंटवारे पर सस्पेंस बरकरार
      • बेहतर पुलिसिंग को लेकर एसएसपी ने किया धनबाद थाना का निरीक्षण
      • भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए मिशेल स्टार्क की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
      • पीकेएल-12: दबंग दिल्ली की लगातार चौथी जीत, जयपुर पिंक पैंथर्स को 29-26 से हराया
      • युद्धक्षेत्र बदला, भविष्य में एल्गोरिदम और एआई से लड़े जाएंगे युद्ध : रक्षा मंत्री
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version