Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, October 13
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन कांग्रेस में हुए शामिल,केसी वेणुगोपाल ने दिलाई सदस्यता
    देश

    पूर्व आईएएस अधिकारी कन्नन गोपीनाथन कांग्रेस में हुए शामिल,केसी वेणुगोपाल ने दिलाई सदस्यता

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद चर्चा में आए भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के पूर्व अधिकारी कन्नन गोपीनाथन सोमवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पार्टी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, जिग्नेश मेवाणी और कन्हैया कुमार भी मौजूद रहे।

    कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कन्नन गोपीनाथन उन साहसी अफसरों में से हैं, जिन्होंने हमेशा वंचितों और हाशिये पर खड़े लोगों के लिए आवाज उठाई। गोपीनाथन का कांग्रेस में आना इस बात का स्पष्ट संकेत है कि कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है, जो न्याय और समानता की विचारधारा पर कायम है। गोपीनाथन ने 2019 में इस्तीफा दिया था, लेकिन आज तक वह स्वीकार नहीं किया गया है।

    पवन खेड़ा ने इस मौके पर कहा कि कन्नन गोपीनाथन 2012 बैच के आईएएस अधिकारी रहे हैं। जब देश में बोलना कठिन हो गया था, तब उन्होंने साहस के साथ अपनी आवाज उठाई। उन्होंने जम्मू-कश्मीर को केंद्र शासित प्रदेश बनाए जाने, नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) और वीवीपैट जैसे मुद्दों पर मुखर होकर केंद्र सरकार का विरोध किया। उनके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज की गईं, प्रशासनिक दबाव डाला गया, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।

    उल्लेखनीय है कि कन्नन गोपीनाथन ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने और संचार प्रतिबंध के विरोध में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफे के बाद उन्होंने कहा था कि सरकार को 370 हटाने का अधिकार है, लेकिन नागरिकों को प्रतिक्रिया देने का अधिकार भी होना चाहिए।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकेंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जयपुर, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत
    Next Article घाना ने कोमोरोस को हराकर पांचवीं बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
    shivam kumar

      Related Posts

      केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे जयपुर, एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने किया स्वागत

      October 13, 2025

      जम्मू-कश्मीर से राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट

      October 12, 2025

      इतिहास के पन्नों में 13 अक्टूबर : 1792 में रखी गई ‘व्हाइट हाउस’ की नींव

      October 12, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • घाटशिला विधानसभा उपचुनाव की नामांकन प्रक्रिया शुरू
      • महुदा इंटर महाविद्यालय: एक शिक्षण संस्थान की बेबसी की कहानी
      • घाटशिला में सजने लगा है राजनीतिक अखाड़ा
      • पहले एशेज टेस्ट में खेलने की संभावना कम: पैट कमिंस
      • घाना ने कोमोरोस को हराकर पांचवीं बार फीफा विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version