Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, October 19
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»बिहार में राजग गठबंधन की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी : अमित शाह
    राज्य

    बिहार में राजग गठबंधन की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी : अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 17, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार में चुनाव सरगर्मी के बीच रैलियों और जनसभाओं का सिलसिला भी अब शुरु हो चुका है। तमाम दलों के नेता अपने-अपने उम्मीदवारों के पक्ष में लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी शुक्रवार को सारण जिले के तरैया विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार जनक सिंह के पक्ष में चुनावी सभा की।

    जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इस बार बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की 20 सालों में सबसे बड़ी बहुमत वाली सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रचार की शुरुआत सारण से होती है, उसमें हमेशा विजय ही विजय मिलती है। यदि लालू यादव के जंगलराज के खिलाफ लड़ने का संकल्प लेना है और पूरे बिहार के युवाओं को 20 साल पहले लालू-राबड़ी द्वारा बनाई गई स्थिति याद दिलानी है, तो इसके लिए सारण-छपरा से अधिक उचित स्थान कोई नहीं है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे राज्य की आम जनता तक सरकार की उपलब्धियों और संदेश को प्रभावी ढंग से पहुंचाएं।

    अमित शाह ने कहा कि हम बिहार में नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में लड़ रहे हैं और देशभर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में काम कर रहे हैं। इस बार हमें चार-चार दीपावली मनाने का मौका मिल रहा है। पहली दीपावली जब प्रभु श्री राम वनवास से अयोध्या लौटे थे। वह कुछ दिनों के बाद आने वाली है। दूसरी दीपावली समाप्त हो गई, जब बिहार की हर जीविका दीदी के अकाउंट में नीतीश जी और मोदी जी ने 10-10 हजार रुपये भेजे हैं। छठी मैया की पूजा और दीपावली के दिन बिहार के माता-बहनों के खाते खाली नहीं रहेगा। तीसरी दीपावली वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) के सुधार के साथ जब 395 चीजों के दाम कम कर दिए गए और चौथी दीपावली 14 नवम्बर को बनेगी, जब रिकॉर्ड मतों के साथ बिहार में राजग की सरकार बनेगी और लालू-राहुल का सूपड़ा साफ हो जाएगा।

    गृह मंत्री ने कहा कि राजग की सरकार राज्य के 1 करोड़ 67 लाख परिवारों को मुफ्त बिजली दे रही है। वृद्धा पेंशन तीन गुना बढ़ाया गया है। अब बिहार में कहीं जाने में 5 घंटे से ज्यादा का समय नहीं लगता। पहले बिहार में अपहरण और फिरौती की इंडस्ट्री चलती थी। अब बिहार में सड़क और उद्योग लगाने का काम राजग की सरकार कर रही है।

    अमित शाह ने कहा कि 550 साल तक रामलला अपनी जन्मभूमि पर एक झोपड़ी में विराजमान थे। जब मंदिर बनाने की बात उठी, तो कांग्रेस और उनके साथी दलों ने विरोध किया। नरेन्द्र मोदी जी ने 2019 में राम मंदिर का भूमि पूजन किया और प्राण प्रतिष्ठा के साथ मंदिर का भव्य निर्माण पूर्ण कराया। बिहार में भी सीतामढ़ी के पुनौराधाम में माता सीता का भव्य मंदिर बन रहा है।

    इससे पहले अमित शाह ने आज पटना के अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में नीतीश कुमार से मुलाकात की। करीब 18 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई। इसके बाद अमित शाह एयरपोर्ट रवाना हो गए। यहां से वह छपरा के तरैया पहुंचे और इस जनसभा को संबोधित किया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपूर्व आईपीएस शिवदीप लांडे ने अररिया से दाखिल किया नामांकन पर्चा, निकाली पदयात्रा
    Next Article झारखंड उच्च न्यायालय ने वन भूमि घोटाले में गिरफ्तार विनय सिंह की याचिका की खारिज
    shivam kumar

      Related Posts

      पीएम मोदी के दौरे से आदि कैलाश यात्रा को मिला नया आयाम, इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

      October 19, 2025

      बिहार विधानसभा चुनाव: मढ़ौरा से लोजपा-आर की उम्मीदवार सीमा सिंह का नामांकन रद्द

      October 18, 2025

      पाकिस्तान की एक-एक इंच जमीन ब्रह्मोस की पहुंच में : राजनाथ सिंह

      October 18, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • पीएम मोदी के दौरे से आदि कैलाश यात्रा को मिला नया आयाम, इस वर्ष रिकॉर्ड श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
      • पाकिस्तान-अफगानिस्तान में युद्धविराम पर सहमति! दोहा में हुई उच्चस्तरीय वार्ता
      • 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’
      • रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग, संचालक की गोली मारकर हत्या
      • शराब पीने से मना करना एक परिवार को पड़ा भारी, उपद्रवियों ने की चार राउंड फायरिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version