Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 4
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग, संचालक की गोली मारकर हत्या
    Jharkhand Top News

    रांची के रेस्टोरेंट में फायरिंग, संचालक की गोली मारकर हत्या

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 19, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची के कांके रोड स्थित प्रसिद्ध चौपाटी रेस्टोरेंट के संचालक विजय की गोली मारकर हत्या करने का मामला रविवार को प्रकाश में आया है। शनिवार की देर रात कुछ अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गोली चलने की आवाज सुनकर जब वे लोग रेस्टोरेंट की तरफ दौड़े तो कुछ युवक बाहर निकल रहे थे, जबकि विजय जमीन पर गिरे हुए थे। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। रेस्टोरेंट के कुछ कर्मचारियों ने बताया कि उनके मालिक विजय और दो तीन युवकों की किसी बात को लेकर पहले बहस हुई, इसी बीच एक युवक ने गोली चला दी।

    मामले की जानकारी मिलते ही रांची पुलिस के कई वरीय अधिकारी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस के अनुसार खाने को लेकर हुए विवाद में फायरिंग को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि कुछ लोगों ने रेस्टोरेंट से बिरयानी ऑर्डर की थी। वेज और नॉन वेज बिरयानी को लेकर कुछ विवाद हुआ, जिसके बाद बिरयानी ऑर्डर करने वाले युवकों में से एक ने विजय पर गोली चला दी। गोली सीधे विजय के सीने में लग गई। इससे उनकी मौत हो गई।

    इस संबंध में ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर ने रविवार को बताया कि रेस्टोरेंट में फायरिंग की घटना की जांच शुरू कर दी गई है। कई बिंदुओं पर मामले की जांच की जा रही है। घटना में शामिल अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आसपास के सभी सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं, घटना के विरोध में परिजन और स्थानीय लोगों ने कांके रोड को रविवार को जाम कर दिया है। पुलिस आक्रोशित लोगों को समझा – बुझाकर कर जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleशराब पीने से मना करना एक परिवार को पड़ा भारी, उपद्रवियों ने की चार राउंड फायरिंग
    Next Article 500 करोड़ के क्लब में शामिल हुई ‘कांतारा चैप्टर 1’
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड का राजभवन अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा,अधिसूचना जारी

      December 3, 2025

      झारखंड के राज्यपाल ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि

      December 3, 2025

      जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

      December 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड का राजभवन अब लोक भवन के नाम से जाना जाएगा,अधिसूचना जारी
      • झारखंड के राज्यपाल ने प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद और शहीद लांस नायक अल्बर्ट एक्का को दी श्रद्धांजलि
      • जमशेदपुर में युवक की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
      • शुरुआती कारोबार में बाजार फिसला, सेंसेक्स–निफ्टी लाल निशान में
      • ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में सतर्क कारोबार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version