Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, October 24
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»राज्य»प्रधानमंत्री आज बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में करेंगे जनसभा, अमित शाह बक्सर-सिवान में करेंगे प्रचार
    राज्य

    प्रधानमंत्री आज बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में करेंगे जनसभा, अमित शाह बक्सर-सिवान में करेंगे प्रचार

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 24, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार विधानसभा के प्रथम चरण के चुनाव में अब मात्र दस दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में सभी पार्टियां अपने उम्मीदवार के प्रचार में जोर-शोर से लगी हुई है। इसी कड़ी में बिहार में समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र राज्य में अपने चुनावी अभियान का आगाज करेंगे।

    बिहार आने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली से ही वर्चुअल माध्यम (जैसे ‘बुजुर्गों से संवाद’ और ‘रन फॉर बिहार यूनिटी’) के जरिए पार्टी के अभियान की दिशा तय कर दी थी, जिसका मुख्य केंद्र बिंदु विकास, विरासत और एकता रहा। प्रधानमंत्री मोदी अपने अभियान की शुरुआत के लिए समस्तीपुर जिले में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के पैतृक गांव ‘कर्पूरी ग्राम’ को चुना है। कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित करने का यह कदम प्रतीकात्मक रूप से बेहद महत्वपूर्ण है। इसे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से सामाजिक न्याय के एजेंडे पर जोर देने और विपक्षी महागठबंधन के पारंपरिक वोट बैंक में सेंध लगाने की एक सोची-समझी रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    समस्तीपुर और बेगूसराय में दो बड़ी जनसभाएं
    समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम के बाद, प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर जिले के दुधपुरा और बेगूसराय में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे। इन रैलियों का उद्देश्य मिथिलांचल और बेगूसराय के औद्योगिक क्षेत्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के पक्ष में माहौल मजबूत करना है।

    शहर से सटे दुधपुरा हवाई अड्डा मैदान में होने वाली यह जनसभा बिहार विधानसभा चुनाव-2025 के लिए राजग का एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम माना जा रहा है।

    प्रधानमंत्री की सुरक्षा को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने जिले के वरीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर सभा स्थल का विस्तृत निरीक्षण किया। मैदान और उसके आसपास के क्षेत्रों की घेराबंदी कर सुरक्षा व्यवस्था को कई परतों में विभाजित किया गया है।

    करीब चार दर्जन वरीय अधिकारी, जिनमें आईएएस और आईपीएस रैंक के अधिकारी भी शामिल हैं, समस्तीपुर में विशेष रूप से तैनात किए गए हैं। साथ ही सैकड़ों जवान और केंद्रीय अर्धसैनिक बल सुरक्षा में मोर्चा संभालेंगे। प्रधानमंत्री की सभा के लिए दुधपुरा मैदान के पास और जीकेपीडी कॉलेज परिसर में अस्थायी रूप से तीन हेलिपैड बनाए गए हैं। इनमें से एक हेलिपैड पर प्रधानमंत्री का हेलिकॉप्टर उतरेगा, जबकि बाकी दो हेलिपैड एसपीजी और अन्य सुरक्षा बलों के विमानों के लिए आरक्षित रहेंगे।

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबसे पहले कर्पूरीग्राम पहुंचेंगे। वहां वे जननायक कर्पूरी ठाकुर की झोपड़ी का अवलोकन करेंगे और स्मृति भवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री दुधपुरा सभा स्थल पहुंचेंगे और विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे बेगूसराय के लिए प्रस्थान करेंगे।

    प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए समस्तीपुर के साथ-साथ दरभंगा, मुजफ्फरपुर, बेगूसराय और खगड़िया जिलों से भी अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया है। केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों की विशेष इकाइयाँ भी निगरानी में रहेंगी ताकि किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को पूरी तरह से समाप्त किया जा सके। प्रधानमंत्री की सभा को लेकर भाजपा, जदयू और राजग के सहयोगी दलों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता दुधपुरा मैदान को सजाने-संवारने और अधिक से अधिक लोगों को सभा में लाने में जुटे हैं।

    अमित शाह की सिवान और बक्सर में जनसभा
    दूसरी ओर केंद्रीय गृहमंत्री और भाजपा की वरिष्ठ नेता सिवान और बक्सर में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। एक ही दिन में पार्टी के दो शीर्ष नेताओं की ओर से चार प्रमुख क्षेत्रों में रैलियां आयोजित करना यह दर्शाता है कि भाजपा इस चुनाव को कितनी गंभीरता से ले रही है और किसी भी क्षेत्र को नजरअंदाज नहीं करना चाहती।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleहाइवा मालिक और जेएलकेएम नेता के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
    Next Article गोपालगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन
    shivam kumar

      Related Posts

      गोपालगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन

      October 24, 2025

      इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है : जेपी नड्डा

      October 23, 2025

      महागठबंधन में तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री और मुकेश सहनी होंगे उपमुख्यमंत्री का चेहरा : अशोक गहलोत

      October 23, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • गोपालगंज विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार अनूप कुमार श्रीवास्तव को जनसुराज का समर्थन
      • प्रधानमंत्री आज बिहार के समस्तीपुर और बेगूसराय में करेंगे जनसभा, अमित शाह बक्सर-सिवान में करेंगे प्रचार
      • हाइवा मालिक और जेएलकेएम नेता के बीच हिंसक झड़प, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
      • झारखंड के 17 जिलों में 25 को हल्की बारिश की संभावना
      • इस बार का चुनाव ‘विकास’ और ‘विनाश’ के बीच की लड़ाई है : जेपी नड्डा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version