Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, October 29
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से 31 तक भारी बारिश की आशंका
    Jharkhand Top News

    चक्रवाती तूफान मोंथा की वजह से 31 तक भारी बारिश की आशंका

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 29, 2025Updated:October 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चक्रवाती तूफान मोंथा के कारण 31 अक्टूबर तक झारखंड के विभिन्न जिलों में भारी बारिश की आशंका है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बुधवार को दी। उन्होंने बताया कि आनेवाले समय में इसके पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर उत्तर-पूर्व दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है।

    आनंद ने बताया कि गुरुवार को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और मध्यवर्ती भाग में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शुक्रवार को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है।

    वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के विभिन्न जिलों में बारिश रिकार्ड की गई। इस दौरान राजधानी रांची, बहरागोड़ा और डाल्टनगंज में कहीं-कहीं बारिश रिकार्ड की गई। बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मूसलाधार बारिश हुई। बारिश होने के कारण ठंड बढ़ गई है और लोग अपने घरों में दुबक गए हैं।

    बारिश होने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बच्चों को स्कूल जाने और लोगों के दिनचर्या का काम प्रभावित हुआ। पिछले 24 घंटों के दौरान झारखंड में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 33.8 डिग्री और सबसे कम लातेहार में 19.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री जमशेदपुर में 31.6 डिग्री, डाल्टनगंज में 33.2, बोकारो में 32.2 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभूकंप से हिला तुर्किये, बालिकेसिर प्रांत में सबसे अधिक तबाही, 6.1 मापी गई तीव्रता
    Next Article ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले संकेत, एशिया में तेजी का रुख
    shivam kumar

      Related Posts

      कोल्हान बंद का व्यापक असर, सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

      October 29, 2025

      चोरी की तीन स्कूटी के साथ आरोपित गिरफ्तार

      October 29, 2025

      गैराज में लगी आग में नौ बाइक सहित लाखों का सामान जलकर राख

      October 29, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बिहार चुनाव 2025: गृहमंत्री अमित शाह का दरभंगा में बड़ा ऐलान- 500 करोड़ की लागत से बनेगा सांस्कृतिक म्यूजियम
      • राष्ट्रपति मुर्मु ने उड़ान भरने के बाद कहा- राफेल ने देश की रक्षा क्षमता पर गर्व बढ़ाया
      • भाजपा ने कांग्रेस पर ‘बांग्लादेश-प्रेमी’ होने का लगाया आरोप
      • रूसी एलएनजी पर राेक मुश्किल-जापान
      • नेपाल में एवरेस्ट बेस कैंप के पास हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, पायलट सुरक्षित
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version