Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, July 26
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह
    देश

    पीएम मोदी के शासन में देश नक्सलवाद और भ्रष्टाचार से मुक्त हो चुका है : अमित शाह

    shivam kumarBy shivam kumarOctober 30, 2025No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। बिहार के मुंगेर, लखीसराय और नालंदा जिले में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के शासन में देश नक्सलवाद मुक्त हो रहा है, आतंकवाद से मुक्त हो चुका है और भ्रष्टाचार से भी मुक्त हो चुका है। अमित शाह ने कहा कि 2005 के पहले, पूरा बिहार जंगलराज की चपेट में था। सारे उद्योग, व्यापार, ट्रेडिंग बंद हो गए थे, बस एक ही धंधा चल रहा था अपहरण और फिरौती का…आपने नीतीश बाबू के हाथ में बिहार का शासन दिया, नीतीश बाबू ने जंगलराज को समाप्त कर दिया और बिहार में नए विकास की शुरुआत की।

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा की चुनावी सभा में घोषणा करते हुए कहा कि लखीसराय मेडिकल कॉलेज का नाम श्रीकृष्ण सिंह मेडिकल कॉलेज होगा। उन्होंने विजय सिन्हा को जिताने की अपील करते हुए कहा कि लखीसराय का विकास इन्हीं के नेतृत्व में हो रहा है।

    अमित शाह ने कहा कि कल राहुल गांधी ने ने प्रधानमंत्री मोदी को अपमानित करने के लिए कुछ शब्दों का इस्तेमाल किया। लेकिन प्रधानमंत्री मोदी का अपमान कर उन्होंने छठी मैया का भी अपमान किया। जो लोग छठ पूजा मनाते हैं वे नाटक करते हैं। राहुल बाबा, आप छठी मैया के महत्व और आस्था को नहीं समझेंगे। आप पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हैं। आपके कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी की मां का अपमान किया। जब 14 नवंबर को बक्से खुलेंगे, तो उनका (महागठबंधन) सफाया हो जाएगा।

    गृह मंत्री ने कहा कि 6 नवंबर को मतदान है, आप सभी को कमल और तीर के निशान पर बटन दबाना है लेकिन आप ऐसा सोच कर बटन मत दबाना कि आपके वोट से कोई विधायक या मंत्री बनेगा बल्कि आप ये सोच कर वोट दीजिएगा कि आपका एक-एक वोट नीतीश जी और मोदी जी के नेतृत्व में बिहार को विकसित बनाने के लिए है। आपका एक-एक वोट जंगलराज को रोकने के लिए है।

    अमित शाह ने महागठबंधन के मेनिफेस्टो को झूठा बताया, इन लोगों के मेनिफेस्टो में सिर्फ झूठी बातें हैं, इनके कार्यकर्ताओं को भी ये वादे हजम नहीं हो पा रहे हैं, ये झूठ बोलकर सिर्फ सत्ता में आना चाहते हैं, इनके पास कोई विजन नहीं है। कभी यह धरती विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय की थी, जहां दुनिया भर से लोग पढ़ने आते थे। लेकिन बख्तियार खिलजी ने इस गौरवशाली विश्वविद्यालय को ध्वस्त कर दिया था।

    अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उसी नालंदा विश्वविद्यालय को फिर से खड़ा किया, जो 12वीं सदी में तबाह हो गया था और नालंदा की शैक्षिक विरासत को नया जीवन दिया। उन्होंने गर्व से कहा कि आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह सकता हूं कि अब अगर सौ बख्तियार खिलजी भी आ जाएं, तो हमारी नालंदा विद्यापीठ को कोई मिटा नहीं सकता।

    केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 22 जनवरी, 2024 को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की थी और तभी से हिलसा के सूर्य मंदिर में एक दीपक लगातार जल रहा है। करीब 550 साल पहले अयोध्या का राम मंदिर तोड़ा गया था, लेकिन कांग्रेस और लालू प्रसाद यादव ने 70 साल तक उसके पुनर्निर्माण में अड़ंगे डाले। उन्होंने कहा, “जब राम मंदिर बन सकता है तो सीता माता मंदिर क्यों नहीं? बिहार उनकी जन्मभूमि है।”

    अमित शाह ने बताया कि पांच महीने पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ उन्होंने 850 करोड़ की लागत से सीता माता मंदिर के भूमि पूजन का कार्य किया था और दो वर्षों में मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा, जिसकी प्राण प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleछठ पर्व को ड्रामा कहना बिहार कभी बर्दाश्त नहीं करेगा: अन्नपूर्णा देवी
    Next Article किराना दुकान और गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों के सामान जलकर राख
    shivam kumar

      Related Posts

      ‘मन की बात’ में बाेले प्रधानमंत्री-‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उप्र में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प

      July 26, 2026

      धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर जश्न : दीपके ने कहा – सुबह हो गई मामू, जनता जाग गई; थोड़ी देर में सरकार के साथ बैठक

      July 25, 2026

      धर्मतला हिंसा मामले में सात एफआईआर, 70 उपद्रवी चिन्हित; होगी कड़ी कार्रवाई : शुभेंदु अधिकारी

      July 25, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • ‘मन की बात’ में बाेले प्रधानमंत्री-‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में उप्र में दिखा जनशक्ति का अद्भुत संकल्प
      • रांची में भाजपा नेताओं ने सुना पीएम मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम, अमर बाउरी और शोभा यादव ने बताया प्रेरणादायक
      • डूरंड कप-2026 के लिए रांची में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, 2,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात
      • पश्चिमी सिंहभूम में मानव तस्करी का पर्दाफाश: चक्रधरपुर मामले में तीन और आरोपी गिरफ्तार, अब तक पांच सलाखों के पीछे
      • हजारीबाग में अपराधियों का तांडव: पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना में दो हाइवा वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, ‘प्रिंस खान’ के नाम से मिला पर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version