Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»देश»राजद के डीएनए में अभी भी हत्या, डकैती, अपहरण और गुंडागर्दी: जेपी नड्डा
    देश

    राजद के डीएनए में अभी भी हत्या, डकैती, अपहरण और गुंडागर्दी: जेपी नड्डा

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 1, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पटना। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को बिहार के मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर जमकर हमला बोला। मुजफ्फरपुर के औराई में आयोजित जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए उन्होंने लोगों से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

    औराई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार राम निषाद के पक्ष में चुनावी जनसभा को वर्चुअली संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि राजद का डीएनए आज भी नहीं बदला, उसके डीएनए में आज भी हत्या, लूट और बलात्कार ही है।

    जेपी नड्डा ने कहा कि अगर उजाले का मजा लेना है, तो काले दिन को भी याद रखिएगा। जिस तरह से बिहार को राजद के द्वारा रखा जा रहा था, उसे उजाले में तब्दील करने में राजग सरकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगवाई में काम की है। उन्होंने कहा कि राजद का डीएनए आज भी नहीं बदला है। राजद वालों के डीएनए में आज भी हत्या, लूट, अपहरण और गुंडागर्दी है। इसका जीता जागता उदाहरण शहाबुद्दीन के बेटे को टिकट देना है।

    सिवान से सांसद रहे शहाबुद्दीन के बारे में उन्होंने कहा कि एक भाजपा कार्यकर्ता, जो अपने घर पर झंडा लगाया था, उसे मार दिया था। साथ ही चांद बाबू के दोनों बेटों को सिवान में तेजाब से नहलाया गया था।

    जेपी नड्डा ने कहा कि अभी हाल ही में दो दिन पहले पटना के दानापुर से विधायक रीतलाल यादव को उच्च न्यायालय से जमानत नहीं दिया गया। रीत लाल यादव राजद के विधायक हैं। ऐसे ही लोग गुंडागर्दी कर काला साम्राज्य वाले राजद के सहयोगी हैं।
    जेपी नड्डा ने बिहार में मेट्रो से लेकर महिलाओं को राज्य सरकार की ओर से दिये जाने वाले 10-10 हजार रुपये वाली योजना और एलिवेटेड रोड का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह सब संभव हुआ है, उजाले वाले राजग सरकार में। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में बिहार आज विकास की नयी गाथा लिख रहा है। इसमें आप सभी का सहयोग बिहार को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण है।

    जेपी नड्डा ने कहा कि जो अभी किसानों को 6000 किसान सम्मान निधि का पैसा साल में मिलता है, 14 नवंबर के बाद हमारी सरकार बनेगी, तो उसे बढ़ाकर 9000 किया जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleघाटशिला की जनता रिकॉर्ड वोट से जीत दिलायेगी : सुप्रियो भट्टाचार्य
    Next Article झारखंड में ‘मोंथा’ का असर खत्म, अब बढ़ेगी ठंड
    shivam kumar

      Related Posts

      उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन

      December 22, 2025

      बक्सर में धान खरीद लक्ष्य घटा, किसानों की बढ़ी चिंता

      December 22, 2025

      रेलवे किराए में बढ़ोतरी की कांग्रेस ने की निंदा

      December 21, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • 10 Best Real cash Online slots Internet sites of 2025
      • Dolphin’s Pearl Demonstration Play Totally free Position Game
      • उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र : कोडीन कप सिरप मामले में विपक्षी सदस्यों का वाकआउट, प्रदर्शन
      • पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू
      • पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version