Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, November 5
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»वासेपुर में पुलिस का छापा, दो हिरासत में
    Jharkhand Top News

    वासेपुर में पुलिस का छापा, दो हिरासत में

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 4, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Oplus_16908288
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    धनबाद। धनबाद शहर के वासेपुर-पांडरपाला, राहमतगंज, लाला टोला, कबाड़ी पट्टी और बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कुर्मिडीह में मंगलवार की सुबह से ही पुलिस की दबिश ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। पुलिस की कई टीम एसएसपी के निर्देश पर सिटी एसपी एवं ग्रामीण एसपी के नेतृत्व में छापेमारी अभियान को अंजाम दिया। इस दौरान पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है।

    इस छापेमारी में पुलिस ने वासेपुर के लाला टोला से मोहम्मद सामी को हिरासत में लिया है। इसके अलावा तौफीक नामक एक शख्स को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए दबोचा है। वहीं कुर्मिडीह में किशन खान के घर पर भी पुलिस ने दबिश दी, जो प्रिंस खान का करीबी बताया जाता है। बैंक मोड़ थाना क्षेत्र स्थित कबाड़ी पट्टी निवासी फहीम खान के भाई परवेज के आवास पर भी पुलिस पहुंची।

    पुलिस सूत्रों की माने तो रंगदारी वसूली सहित कई अन्य आपराधिक गतिविधियों के मामले का फरार आरोपित प्रिंस खान गिरोह के गुर्गों को दबोचने के लिए पुलिस यह छापेमारी कर रही है। जिससे जिले के व्यवसायी, ठेकेदार और अन्य पूंजीपतियों को कुख्यात अपराधी प्रिंस खान के आतंक से निजात दिलाया जा सके।

    उल्लेखनीय है कि गत 3-4 वर्षों से प्रिंस खान नामक अपराधी ने जिले में आतंक फैला कर रंगदारी वसूली को अपना व्यवसाय बना रखा है। इस अवैध मंसूबे को पूरा करने के लिए प्रिंस खान के निर्देश पर उसके गुर्गे हत्या, गोलीबारी और धमकी जैसी घटनाओं को अपना अंजाम देते रहते है। इसमें वासेपुर, आरा मोड़, पांडरपाला सहित कई अन्य स्थानों पर रहने वाले आपराधिक प्रवृति वाले लोग उसके गुर्गे के तौर पर काम करते है।

    हाल ही में धनबाद पुलिस और कुख्यात प्रिंस खान से जुड़े जमशेदपुर के गैंगस्टर भानु मांझी के बीच मुठभेड़ हुई थी। मुठभेड़ में भानु घायल हो गया था। फिलहाल भानु मांझी धनबाद पुलिस की गिरफ्त में है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleबिहार चुनाव 2025 : पहले चरण में 18 जिलों की 121 सीटों पर 6 नवम्बर को मतदान
    Next Article धनबाद: दो बसों की भिड़ंत, 12 यात्री घायल
    shivam kumar

      Related Posts

      कल्‍पना सोरेन ने सोमेश के पक्ष में मांगा समर्थन, कहा रामदास सोरेन के सपनाें को करें साकार

      November 4, 2025

      झारखंड के व्यापारियों से माफी मांगें राज्य सरकार : आदित्य साहू

      November 4, 2025

      घाटशिला में झामुमो ने विकास नहीं, जनता को ठगा : लंबोदर

      November 4, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • कल्‍पना सोरेन ने सोमेश के पक्ष में मांगा समर्थन, कहा रामदास सोरेन के सपनाें को करें साकार
      • झारखंड के व्यापारियों से माफी मांगें राज्य सरकार : आदित्य साहू
      • घाटशिला में झामुमो ने विकास नहीं, जनता को ठगा : लंबोदर
      • बिहार को विकसित राज बनाना चाहता हूं : राजनाथ सिंह
      • भ्रष्ट सरकार को हटाने का वक्त आ गया है : तेजस्वी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version