Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, November 21
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत
    Jharkhand Top News

    राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 21, 2025Updated:November 21, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने शुक्रवार को राजभवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक आयोजित “सरदार @150 पदयात्रा” (यूनिटी मार्च–एक भारत, आत्मनिर्भर भारत) में भाग लिया और पदयात्रा में शामिल सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं।

    राज्यपाल ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित यह पदयात्रा युवाओं में राष्ट्रभावना को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। यह आयोजन राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का भी प्रतीक है।

    उन्होंने याद दिलाया कि सरदार पटेल ने 562 रियासतों का विलय कर अखंड भारत की नींव रखी थी, जो उनकी अद्वितीय दूरदृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का परिणाम था। उनका संदेश हमेशा यही रहा है कि “एकता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है।”

    राज्यपाल ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा माई भारत द्वारा इस जयंती वर्ष को जन-आंदोलन का रूप देने की पहल को सराहनीय बताया। उन्होंने कहा कि देशभर में आयोजित पदयात्राओं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों, निबंध-प्रतियोगिताओं, क्विज़, “एक था सरदार” पॉडकास्ट और राष्ट्रीय रील प्रतियोगिता का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्रप्रेम को बढ़ाना है।

    राज्यपाल ने कहा कि एनएसएस, एनसीसी, स्काउट्स-गाइड्स, माई भारत वालंटियर्स और विभिन्न शिक्षण संस्थानों के हजारों छात्रों की भागीदारी यह दर्शाती है कि युवा वर्ग राष्ट्र-निर्माण के प्रति समर्पित है।

    उन्होंने कहा कि विकसित भारत का भविष्य युवाओं की एकजुटता, संकल्प और चरित्र पर निर्भर है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रधानमंत्री द्वारा “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” जैसी पहलें देश को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। इसी क्रम में राजभवन में सभी राज्यों के स्थापना दिवस समारोह भी मनाए जाते हैं।

    राज्यपाल ने युवाओं से आह्वान किया कि वे सरदार पटेल के आदर्शों को केवल स्मरण न करें, बल्कि उन्हें अपने आचरण और जीवन-मूल्यों में अपनाएं।

    उन्होंने बताया कि इस माह की 9 तारीख को उन्हें स्टैचू ऑफ यूनिटी के दर्शन का अवसर मिला, जहां देश-विदेश से आए लोगों को देखकर उन्हें गहरा भावनात्मक अनुभव हुआ।

    समारोह के अंत में राज्यपाल ने उपस्थित लोगों को स्वदेशी अपनाने तथा नशामुक्ति का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सी.पी. सिंह सहित कई अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleलाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक नीचे, निफ्टी 26,105 पर
    Next Article झारखंड उच्च न्यायालय ने मानचित्र अनुमोदन में अनियमितताओं से संबंधित जनहित याचिका का किया निपटारा
    shivam kumar

      Related Posts

      धनबाद में जांच एजेंसी की दबिश, कोयला कारोबारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी

      November 21, 2025

      झारखंड उच्च न्यायालय ने मानचित्र अनुमोदन में अनियमितताओं से संबंधित जनहित याचिका का किया निपटारा

      November 21, 2025

      रांची सदर अस्पताल में मरीज की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा, लापरवाही का लगाया आरोप

      November 20, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • दिल्ली में अटल कैंटीन का शिलान्यास, जरूरतमंदों को 5 रुपये में मिलेगा पौष्टिक भोजन
      • धनबाद में जांच एजेंसी की दबिश, कोयला कारोबारी समेत अन्य के ठिकानों पर छापेमारी
      • झारखंड उच्च न्यायालय ने मानचित्र अनुमोदन में अनियमितताओं से संबंधित जनहित याचिका का किया निपटारा
      • राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में लिया हिस्सा, राष्ट्रीय एकता के संकल्प को किया मजबूत
      • लाल निशान पर खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 243 अंक नीचे, निफ्टी 26,105 पर
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version