Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»ट्रैकमैनों की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित
    Jharkhand Top News

    ट्रैकमैनों की सतर्कता से टला बड़ा रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 9, 2025Updated:December 9, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम के राजखरसावां–महली मरुप रेलखंड पर शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैकमैनों की तत्परता और जागरूकता से एक बड़ा रेल हादसा टल गया। ठंडे मौसम में पेट्रोलिंग के दौरान ट्रैकमैन बन बिहारी महतो और हरियल हेम्ब्रम ने समय रहते रेल पटरी में तकनीकी खामी को पकड़ लिया।

    रात लगभग 2:10 बजे, बीट किलोमीटर 287 से 291 के बीच, उन्होंने डाउन लाइन पर वेल्ड फेल्योर यानी जोड़ों में टूट का पता लगाया। खतरे को समझते हुए दोनों ट्रैकमैनों ने तुरंत सुरक्षा प्रक्रिया अपनाकर ट्रैक को सुरक्षित किया और उसी समय आ रही मालगाड़ी को भी दुर्घटना स्थल से पहले रोक दिया।

    उनकी इस फुर्तीली और जिम्मेदार कार्रवाई से न केवल बड़ा हादसा टला, बल्कि रेल परिचालन को होने वाले गंभीर नुकसान से भी बचाया जा सका। इस साहसिक काम को देखते हुए दक्षिण-पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल रेल प्रबंधक तरुण हुरिया ने डीआरएम कार्यालय में मंगलवार को बन बिहारी महतो और हरियल हेम्ब्रम को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

    डीआरएम ने उनकी सतर्कता, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा की जमकर सराहना की और कहा कि ऐसे कर्मचारी रेलवे सुरक्षा की सबसे मजबूत कड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में पटरियों में दरार या टूट की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए नियमित गश्त और सख्त निगरानी आवश्यक होती है।

    ट्रैकमैनों की यह तत्परता रेलवे के सुरक्षित और निर्बाध परिचालन के लिए प्रेरणा है और अन्य कर्मचारियों के लिए मिसाल साबित हुई है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआजादनगर में प्रतिबंधित कफ सिरप की तस्करी का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार
    Next Article पांच सूत्री मांगों पर मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का भूख हड़ताल, ठप हुआ कामकाज
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग

      December 9, 2025

      रांची के तीन बस टर्मिनलों का मेगा कायाकल्प, 48.72 करोड़ की लागत से बनेंगे अत्याधुनिक

      December 9, 2025

      पांच सूत्री मांगों पर मेदिनीनगर नगर निगम कर्मियों का भूख हड़ताल, ठप हुआ कामकाज

      December 9, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा जारी
      • ‘वंदे मातरम्’ पर चर्चा से आगामी पीढ़ियों को इसके असली महत्व को समझने में मिलेगी मदद : अमित शाह
      • भारत माता के प्रति समर्पण, त्याग और अदम्य साहस की शाश्वत भावना है वंदेमातरम : राधाकृष्णन
      • इंडिगो संकट के बीच काेलकाता एयरपोर्ट की निदेशक ने लिया हालात का जायजा
      • झारखंड विधानसभा सत्र: एमबीबीएस नामांकन में गड़बड़ी पर भड़के बाबूलाल मरांडी, सीबीआई जांच की मांग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version