Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, December 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»संजय सेठ के सवालों पर रेल मंत्रालय का जवाब, वंदे भारत ट्रेनें स्वदेशी, तेज और सुरक्षित
    Jharkhand Top News

    संजय सेठ के सवालों पर रेल मंत्रालय का जवाब, वंदे भारत ट्रेनें स्वदेशी, तेज और सुरक्षित

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। राज्यसभा में रक्षा राज्य मंत्री ने वंदे भारत ट्रेनों को लेकर रेल मंत्री से चार अहम सवाल पूछे थे।
    सवाल इस प्रकार हैं-
    1. क्या सरकार मेक इन इंडिया के तहत वंदे भारत ट्रेनों के स्वदेशी निर्माण को बढ़ावा दे रही है?
    2. वर्तमान में कितने रूटों पर अर्ध-उच्च गति (सेमी हाई स्पीड) वाली वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं और भविष्य में इनके विस्तार की क्या योजना है?
    3. वंदे भारत ट्रेनें यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और क्षेत्रीय संपर्क को किस तरह बेहतर बना रही हैं?
    4. ऐसी आधुनिक रेल अवसंरचना शुरू होने से रोजगार, सप्लाई चेन और पर्यटन को क्या लाभ मिल रहे हैं?
    इन सवालों के जवाब में रेल मंत्रालय ने वंदे भारत ट्रेनों की स्वदेशी निर्माण प्रक्रिया, विस्तार योजना, यात्री सुविधाओं और इसके आर्थिक लाभों की जानकारी दी। रेल मंत्रालय ने बताया कि वंदे भारत ट्रेनें पूरी तरह भारत में ही बनायी जा रही हैं। नवंबर 2025 तक भारतीय रेल की उत्पादन इकाइयों ने 94 वंदे भारत चेयरकार ट्रेनें तैयार कर ली हैं। लंबी दूरी के यात्रियों के लिए वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का नया डिजाइन भी तैयार किया गया है, जिसकी कुछ ट्रेनें अभी परीक्षण और कमीशनिंग के चरण में हैं।

    फिलहाल देशभर में 164 वंदे भारत ट्रेन सेवाएं चल रही हैं। ये ट्रेनें दिल्ली, वाराणसी, जम्मू, कटरा, श्रीनगर, बेंगलुरु, चेन्नई, पुणे, नागपुर, पटना, गया, हावड़ा समेत कई प्रमुख शहरों और धार्मिक-पर्यटन स्थलों को जोड़ रही हैं। आगे नयी वंदे भारत ट्रेनें शुरू करने की योजना है, जो ट्रैक क्षमता और रूट की उपलब्धता पर निर्भर करेगी। साथ ही सुविधाओं की बात करें तो यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए वंदे भारत ट्रेनों में आधुनिक सुविधाएं जैसे मजबूत कोच, आॅटोमैटिक दरवाजे, आपातकालीन अलार्म, बेहतर अग्नि सुरक्षा, सभी कोचों में सीसीटीवी, आरामदायक सीटें, दिव्यांग यात्रियों के लिए विशेष शौचालय और केंद्रीकृत निगरानी प्रणाली शामिल हैं। इन ट्रेनों को 160 से 180 किलोमीटर प्रति घंटे की गति के अनुसार डिजाइन किया गया है। रेल मंत्रालय ने यह भी कहा कि वंदे भारत ट्रेनों के स्वदेशी निर्माण से देश में रोजगार के नये अवसर पैदा हुए हैं। कोच निर्माण, पुर्जों की आपूर्ति, रखरखाव और तकनीकी सेवाओं में काम बढ़ा है। आयात पर निर्भरता कम हुई है और आत्मनिर्भर भारत को मजबूती मिली है। साथ ही, बेहतर और तेज रेल संपर्क से पर्यटन, उद्योग और क्षेत्रीय आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिला है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउसरी वाटर फॉल का 10 करोड़ की लागत से होगा विकास : सुदिव्य कुमार सोनू
    Next Article चाइबासा में एसीबी ने कार्यपालक अभियंता को 70 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा
    shivam kumar

      Related Posts

      संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप

      December 16, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

      December 16, 2025

      सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन

      December 16, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • संदिग्ध हालात में नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने ससुरालवालों पर लगाया हत्या का आरोप
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दक्षिण-पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन
      • सहज भाव से दुर्गम पथ के राही थे स्व. दिनेश चंद श्रीवास्तव : चितरंजन
      • भाजपा के बड़े गेमप्लान का हिस्सा है नितिन नबीन की नियुक्ति
      • धनबाद में भीषण अग्निकांड: तीन मंजिला मकान में लगी आग, दो की मौत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version