Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता : बंधु तिर्की
    Jharkhand Top News

    संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस की सर्वोच्च प्राथमिकता : बंधु तिर्की

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पश्चिमी सिंहभूम। कांग्रेस के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि संगठनात्मक मजबूती कांग्रेस पार्टी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका, आपसी समन्वय और निरंतर संवाद बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मजबूत संगठन के बल पर ही पार्टी जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने में सफल होगी। यह बातें उन्होंने बुधवार को चाईबासा परिसदन में आयोजित शिष्टाचार मुलाकात एवं संगठनात्मक चर्चा के दौरान कहीं।

    चाईबासा परिसदन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह झारखंड सह प्रभारी भूपेन्द्र मरावी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की के साथ संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

    इस बैठक में जगन्नाथपुर विधायक सह सत्तारूढ़ दल के उप मुख्य सचेतक सोनाराम सिंकु भी उपस्थित रहे। नेताओं ने झारखंड में कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने तथा जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया।

    बैठक के दौरान संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय और संवाद को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया।

    झारखंड प्रभारी भूपेन्द्र मरावी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी राज्य में लगातार जनहित के मुद्दों पर सक्रिय है और संगठन की मजबूती के लिए सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा।

    वहीं विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी झारखंड में अपने जनाधार को और व्यापक करेगी और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकैबिनेट : मेट्रो कोरिडोर विस्तार की तीन परियोजनाएं मंजूर, कर्तव्य भवन और डोमेस्टिक एयरपोर्ट जुड़ेंगे
    Next Article कुख्यात अपराधी मयंक सिंह को छत्तीसगढ़ पुलिस ने पांच दिन की रिमांड पर लिया
    shivam kumar

      Related Posts

      संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ

      December 24, 2025

      झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई

      December 24, 2025

      पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार

      December 24, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ
      • झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई
      • बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार
      • मोदी युग में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभराः उपराष्ट्रपति
      • पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version