Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, December 25
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»दुनिया»बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार
    दुनिया

    बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 24, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    ढाका। बांग्लादेश में हालिया बवाल और कानून-व्यवस्था की बिगड़ती स्थिति के बाद पुलिस ने ‘ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2’ को और तेज कर दिया है। इस विशेष अभियान के तहत महज 24 घंटे के भीतर पूरे देश में कम से कम 663 लोगों को गिरफ्तार किया गया। आंकड़ों के मुताबिक, औसतन हर दो मिनट में एक गिरफ्तारी की गई, जिससे इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

    बांग्लादेश पुलिस हेडक्वार्टर के असिस्टेंट इंस्पेक्टर जनरल (मीडिया एवं पब्लिक रिलेशंस) एएचएम शहादत हुसैन ने कार्रवाई की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियान के दौरान नौ हथियार भी बरामद किए गए हैं। यह ऑपरेशन देशभर में कानून-व्यवस्था बहाल करने और गैर-कानूनी हथियारों पर लगाम लगाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।

    स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने ऑपरेशन के दौरान 26,881 मोटरसाइकिल और 26,573 चारपहिया वाहनों की जांच की। इस दौरान 342 अवैध मोटरसाइकिल जब्त की गईं। इससे पहले भी ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 के तहत 4,232 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।

    बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने 13 दिसंबर को पूरे देश में इस अभियान को शुरू करने का फैसला लिया था। गृह मामलों के सलाहकार जहांगीर आलम चौधरी ने बताया कि फरवरी 2026 में प्रस्तावित चुनावों से पहले तोड़फोड़ और हिंसक गतिविधियों को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। गौरतलब है कि इस साल 7 फरवरी को छात्रों पर हमले की घटना के बाद ‘ऑपरेशन डेविल हंट’ की शुरुआत की गई थी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleमोदी युग में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभराः उपराष्ट्रपति
    Next Article झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई
    shivam kumar

      Related Posts

      पीटीआई प्रदर्शन की आशंका से शहर बना छावनी, धारा 144 लागू

      December 22, 2025

      पाकिस्तान में भारी खून-खराबा: बलोचिस्तान और केपी में मुठभेड़, 9 सैनिक और 9 विद्रोही ढेर

      December 22, 2025

      इस्लामी आतंकवाद अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा : तुलसी गबार्ड

      December 21, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • संसद खेल महोत्सव का 25 दिसंबर को होगा समापन: संजय सेठ
      • झामुमो युवा नेता अविनाश देव ने पेसा पास होने पर जाहिर की प्रसन्नता, मिल कर सीएम को दी बधाई
      • बांग्लादेश में ऑपरेशन डेविल हंट फेज-2 तेज, 24 घंटे में 663 गिरफ्तार
      • मोदी युग में भारत तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था के रूप में उभराः उपराष्ट्रपति
      • पेसा नियमावली की मंजूरी पर जनजातीय क्षेत्र के प्रमुखों ने सीएम का जताया आभार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version