Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»जमशेदपुर में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टाटानगर स्टेशन से तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार
    Jharkhand Top News

    जमशेदपुर में आरपीएफ की बड़ी कार्रवाई, टाटानगर स्टेशन से तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2025Updated:December 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पूर्वी सिंहभूम। रेलवे सुरक्षा बल की उड़नदस्ता टीम ने रविवार की देर रात टाटानगर रेलवे स्टेशन पर मादक पदार्थों की तस्करी का पर्दाफाश करते हुए तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 36.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 18 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है।

    चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त पी. शंकर कुट्टी के निर्देश पर पूरे मंडल में मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत सभी प्रमुख स्टेशनों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

    इसी क्रम में बीते देर रात करीब साढ़े तीन बजे आरपीएफ की उड़नदस्ता टीम ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या पांच पर कार्रवाई की। 18006 समलेश्वरी एक्सप्रेस से उतरे तीन संदिग्ध युवक एक-एक पिट्ठू बैग और ट्रॉली बैग लेकर नए फुट ओवरब्रिज के रास्ते स्टेशन से बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे। उनकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर आरपीएफ जवानों ने उन्हें रोककर जांच की। तलाशी के दौरान बैगों से प्लास्टिक में पैक कर रखा गया कुल 36.5 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि गांजा ओडिशा के रुपरा से ट्रेन में चढ़ाया गया था और इसे उत्तर प्रदेश के बनारस ले जाया जा रहा था।

    गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पश्चिमी चंपारण निवासी मंजूर अली (22), उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी विवेकानंद गुप्ता (23) और बलिया निवासी अशोक गिरी (40) के रूप में हुई है। आरपीएफ ने तीनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए टाटानगर रेल थाना को सौंप दिया है।

    सोमवार को आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि इससे पहले भी उड़नदस्ता टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कई सफल कार्रवाइयां की हैं। 28 नवंबर को पलामू के हरिहरगंज निवासी उदय कुमार के पास से 17 किलोग्राम और 27 सितंबर को पटना निवासी विकास कुमार के पास से 20 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया था। आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि ‘ऑपरेशन नारकोस’ के तहत यह अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleईरान ने रूस से तीन उपग्रह अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किए
    Next Article ट्रंप और जेलेंस्की यूक्रेन शांति योजना पर लगभग सहमत
    shivam kumar

      Related Posts

      लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

      December 30, 2025

      पत्रकारों से मारपीट मामले में दुमका एसपी का सख्त एक्शन, हंसडीहा थाना प्रभारी निलंबित

      December 30, 2025

      वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

      December 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बांग्लादेश जा रहे ट्रक रोके जाने से सीमावर्ती इलाके में तनाव
      • लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद
      • पत्रकारों से मारपीट मामले में दुमका एसपी का सख्त एक्शन, हंसडीहा थाना प्रभारी निलंबित
      • वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
      • योगी सरकार की नई आबकारी नीति से राजस्व में रिकाॅर्ड वृद्धि, निवेश व रोजगार सृजन में भी बढ़ाेतरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version