Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, December 30
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अवैध खनन कर रहे 18 वाहन जब्त, वसूला गया 11.32 लाख जुर्माना
    Top Story

    अवैध खनन कर रहे 18 वाहन जब्त, वसूला गया 11.32 लाख जुर्माना

    shivam kumarBy shivam kumarDecember 29, 2025Updated:December 29, 2025No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    पलामू। उपायुक्त समीरा एस की अध्यक्षता में सोमवार जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक साेमवार काे हुई। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित बैठक में उपायुक्त ने डीएमओ से पिछली बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन की जानकारी ली। डीएमओ सुनील कुमार ने अवैध खनन पर कार्रवाई की

    रिपोर्ट उपलब्ध कराया। उन्होंने बताया कि नवंबर महीने में खनन विभाग ने अबतक अवैध परिवहन व खनन कर रहे कुल 18 वाहनों को जब्त किया है। 11 लाख 32 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना भी वसूला गया। वहीं 5 प्राथमिकी भी दर्ज की गयी है। जिला परिवहन कार्यालय की ओर से 12 वाहनों को जब्त कर 2 लाख 64 हज़ार रुपये बतौर जुर्माना वसूला गया है। अलग-अलग अंचलों की ओर से की गयी कार्रवाई में 45 वाहन ज़ब्त किये गये हैं जिसमें सबसे अधिक हरिहरगंज में 9 वाहन ज़ब्त किये गये हैं।

    चेक पोस्ट को और सुदृढ़ करने का निर्देश
    उपायुक्त ने पिछ्ली बैठक के निर्णयों को लेकर जिले में अवैध बालू के परिवहन को रोकने को लेकर बनाये गये चेक पोस्ट के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने डीएमओ से चेक पोस्ट से जुड़े विभिन्न पहलुओं के संबंध में जानकारी लेते हुए चेक पोस्ट को सुदृढ़ करने पर बल दिया। उन्‍होंने सीओ को अपने क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले चेक पोस्‍ट का निरीक्षण करने की बात कही। उन्‍होंने सभी सीओ को निर्धारित बैठक से 5 दिन पूर्व खनन से जुड़ी कार्रवाई की रिपोर्ट खनन कार्यालय को भेजने की बात कही। उपायुक्त अंचल और थाना स्थल से अवैध परिवहन, खनन और भंडारण के विरुद्ध की गई कार्रवाई की समीक्षा की गयी।

    वहीं बैठक में पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने सभी सीओ और थाना प्रभारियों का संयुक्‍त औचक निरीक्षण करने पर ज़ोर दिया। उन्होंने सभी अंचलाधिकारियों से कहा कि अगर उनकी ओर से रात में कहीं औचक निरीक्षण किया जाता है तो ऐसी स्थिति में अपने साथ पुलिस बल को साथ ज़रूर रखें। बेहतर समन्वय रहने से किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकता है।

    बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी सत्यम कुमार, उप विकास आयुक्त जावेद हुसैन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार, सदर एसडीओ, विभिन्न अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, विभिन्न सीओ, विभिन्न थाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी स्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleट्रंप और जेलेंस्की यूक्रेन शांति योजना पर लगभग सहमत
    Next Article जगन्नाथपुर मंदिर के बाहर खड़ी दो बाइकों में असामाजिक तत्वों ने लगाई आग
    shivam kumar

      Related Posts

      लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद

      December 30, 2025

      पत्रकारों से मारपीट मामले में दुमका एसपी का सख्त एक्शन, हंसडीहा थाना प्रभारी निलंबित

      December 30, 2025

      वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

      December 30, 2025
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • बांग्लादेश जा रहे ट्रक रोके जाने से सीमावर्ती इलाके में तनाव
      • लोकभवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिले सीएम हेमंत सोरेन, विधायक कल्पना सोरेन भी रहीं मौजूद
      • पत्रकारों से मारपीट मामले में दुमका एसपी का सख्त एक्शन, हंसडीहा थाना प्रभारी निलंबित
      • वाहन की टक्कर से बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
      • योगी सरकार की नई आबकारी नीति से राजस्व में रिकाॅर्ड वृद्धि, निवेश व रोजगार सृजन में भी बढ़ाेतरी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version