Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, January 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»रांची में रहस्यमय ढंग से लापता अंश और अंशिका, 8 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ
    Jharkhand Top News

    रांची में रहस्यमय ढंग से लापता अंश और अंशिका, 8 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ

    shivam kumarBy shivam kumarJanuary 9, 2026Updated:January 9, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। रांची की राजधानी क्षेत्र धुर्वा से दो मासूम बच्चे अंश और अंशिका के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला अब पूरे शहर में चिंता और सवालों का विषय बन चुका है। 2 जनवरी से लापता दोनों बच्चों को खोजने में रांची पुलिस ने पूरी ताकत झोंक दी है, लेकिन आठ दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग पाया है। जैसे-जैसे समय बीत रहा है, बच्चों के परिजन टूटते जा रहे हैं और बस्ती में डर का माहौल गहराता जा रहा है।

    दोनों बच्चों के गायब होने से उनकी मां की हालत बेहद नाजुक हो चुकी है। परिजनों के अनुसार, मां सदमे में है, खाना-पीना छोड़ चुकी है और बार-बार बेहोश हो जा रही है। एक कमरे में बेसुध पड़ी मां अपने बच्चों को याद कर बार-बार होश खो देती है। रिश्तेदार रीना देवी का कहना है कि अगर बच्चे जल्द नहीं मिले तो मां की जान को भी खतरा हो सकता है।

    इधर, बच्चों के नहीं मिलने पर स्थानीय लोगों और परिवार का गुस्सा पुलिस पर फूट रहा है। बस्ती के लोगों का आरोप है कि यदि पुलिस ने 2 जनवरी को ही गंभीरता से तलाश शुरू की होती, तो शायद आज हालात कुछ और होते। स्थानीय निवासी विजय कुमार ने बताया कि बच्चे दोपहर करीब ढाई बजे घर से निकले थे। परिजनों ने पहले खुद तलाश की और शाम छह बजे धुर्वा थाना पहुंचे, लेकिन पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करने के बजाय सवाल-जवाब में समय गंवा दिया।

    बच्चों के पिता सुनील कुमार ने बताया कि परिवार की किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वे डेढ़ साल पहले रांची आए और दूध का कारोबार शुरू किया। बच्चे छह महीने पहले ही रांची आए थे और स्कूल में नामांकन कराया गया था। बच्चे अक्सर अकेले स्कूल और दुकान जाया करते थे। 2 जनवरी को भी वे दुकान गए थे, जिसके बाद से उनका कोई पता नहीं चला। पिता का कहना है कि पुलिस सिर्फ आश्वासन दे रही है, लेकिन नतीजा शून्य है।

    बच्चों की तलाश के लिए पुलिस ने कई स्तरों पर कार्रवाई की है। 51 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की गई, धुर्वा इलाके में हाउस सर्च अभियान चलाया गया और स्वान दस्ता भी उतारा गया। डॉग स्क्वायड को बच्चों के पुराने कपड़े दिए गए, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। इसके अलावा 1000 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा चुके हैं। रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर भी व्यापक जांच और पूछताछ की गई।

    एफएसएल जांच और कॉल डंप निकालने के बावजूद पुलिस को कोई संदिग्ध सुराग नहीं मिला है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी का गठन किया गया है, जिसमें ग्रामीण और सिटी एसपी के साथ तकनीकी सेल को शामिल किया गया है। हटिया डीएसपी प्रमोद मिश्रा खुद बच्चों की तलाश में लगातार जुटे हुए हैं।

    घटना के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है। लोग अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजने से डर रहे हैं। ह्यूमन इंटेलिजेंस को भी सक्रिय कर दिया गया है और मानव तस्करी समेत अन्य एंगल से जांच की जा रही है। चूंकि हाईकोर्ट ने इस मामले में स्वतः संज्ञान लिया है, इसलिए पुलिस पर अब भारी दबाव है। परिजन और पूरा इलाका बस यही दुआ कर रहा है कि अंश और अंशिका जल्द सकुशल घर लौट आएं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleएफसीआई गोदाम का औचक निरीक्षण, चावल की गुणवत्ता ठीक लेकिन टैगिंग रसीद गायब…
    Next Article रांची में ACB की बड़ी कार्रवाई, 10 हजार की घूस लेते SI रंगे हाथ गिरफ्तार
    shivam kumar

      Related Posts

      झारखंड आंदोलन के पथप्रदर्शक थे जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव: बाबूलाल मरांडी

      January 10, 2026

      दिवंगत सोमा मुंडा के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी

      January 10, 2026

      झारखंड में मतदाता सूची के ‘गहन पुनरीक्षण’ की तैयारी तेज: 70% मैपिंग कार्य पूरा

      January 10, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आत्मनिर्भर भारत के लिए उत्पादन, स्वदेशी और स्वभाषा सबसे अहम कड़ी : अमित शाह
      • ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र, एसआईआर को लेकर जताई चिंता
      • झारखंड आंदोलन के पथप्रदर्शक थे जस्टिस एल.पी.एन शाहदेव: बाबूलाल मरांडी
      • दिवंगत सोमा मुंडा के परिजनों से मिले पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी
      • झारखंड में मतदाता सूची के ‘गहन पुनरीक्षण’ की तैयारी तेज: 70% मैपिंग कार्य पूरा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2026 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version