रामगढ़। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सोमवार को रामगढ़ स्थित अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंचे, जहां उन्होंने पारंपरिक सामाजिक सद्भाव बैठक में भाग लिया। गांव आगमन पर स्थानीय ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ स्वागत और अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे तथा सामुदायिक समन्वय को मजबूत करने पर बल दिया।
बैठक के दौरान गांव और क्षेत्र के विकास से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। नेमरा पहुंचने पर रामगढ़ जिला प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री का यह दौरा स्थानीय लोगों के लिए उत्साह का केंद्र रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीण कार्यक्रम में शामिल हुए।

