रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हवाए मार्ग के जरिए रांची पहुंच गई हैं। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत करने राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन भी मौजूद थे। मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अब हेलीकॉप्टर के माध्यम से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगी। एयरपोर्ट पर स्वागत के दौरान सीएम और राज्यपाल ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

सीएम और राज्यपाल भी साथ में रवाना
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सीएम हेमंत सोरेन और राज्यपाल संतोष गंगवार भी राष्ट्रपति के साथ जमशेदपुर के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान सुरक्षा और प्रोटोकॉल के सभी इंतजाम एयरपोर्ट पर कड़े स्तर पर किए गए थे।

सुरक्षा और प्रोटोकॉल के पुख्ता इंतजाम
रांची एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति के आगमन से पहले ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस और सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार थे ताकि राष्ट्रपति का स्वागत सुचारू और सुरक्षित रूप से हो सके।

