पटना। बिहार की राजधानी पटना में विधानसभा भवन को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। यह धमकी ईमेल के माध्यम से भेजी गई थी, जिसके बाद तुरंत सुरक्षा व्यवस्था को हाई अलर्ट पर कर दिया गया गया है और पूरे विधानसभा परिसर की जांच की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार विधानसभा को एक ईमेल के जरिए धमकी भरा संदेश भेजा गया, जिसमें विधानमंडल भवन को बम से उड़ाने की बात कही गई थी। जैसे ही यह सूचना सामने आई, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार ने सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक बुलाई। इस बैठक में सुरक्षा से जुड़े तमाम पहलुओं की समीक्षा की गई और विधानसभा परिसर की पूरी तरह से जांच कराने के निर्देश दिए गए।

