Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, May 2
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»सीएम हेमंत से मिले मंत्री इरफान, कहा- कुछ लोग फैला रहे अफवाह; हमारी विचारधारा एक
    Top Story

    सीएम हेमंत से मिले मंत्री इरफान, कहा- कुछ लोग फैला रहे अफवाह; हमारी विचारधारा एक

    shivam kumarBy shivam kumarApril 12, 2026Updated:April 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने मुलाकात की। इरफान अंसारी ने इस मुलाकात को औपचारिक भेंट नहीं, बल्कि छोटे भाई की अपने बड़े भाई से भावनाओं से भरी आत्मीय मुलाकात बताया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक तंज भी कसा। उन्होंने लिखा, “कुछ लोग अफवाहें फैलाकर जनता को भटकाने की कोशिश करते हैं, लेकिन सच्चाई यही है कि हमारी विचारधारा एक है, हमारा लक्ष्य एक है। राहुल गांधी और हेमंत सोरेन दोनों ही जनहित, न्याय और विकास की राह पर चलने वाले नेता हैं, जो एक-दूसरे के पूरक हैं और देश-प्रदेश को नई दिशा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

    सीएम हेमंत के नेतृत्व में ही लड़ेंगे अगला चुनाव
    मंत्री इरफान अंसारी ने कहा कि कई दिनों बाद जब अपनों से मिलना होता है, तो शब्द अक्सर कम पड़ जाते हैं और जज्बात खुद ही सब कुछ बयां कर देते हैं। लगभग 15 दिनों के बाद आज भाई से मिलकर मन को सुकून मिला। उनके हाल-चाल जाना, स्वास्थ्य की जानकारी ली और यह जानकर बेहद खुशी हुई कि वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और पहले की तरह ही दृढ़ता और संकल्प के साथ राज्य के विकास में जुटे हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारा रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और आत्मीयता की मजबूत डोर से बंधा हुआ है। पहले भी हमने उनके नेतृत्व में चुनाव लड़ा है और आने वाले समय में भी उन्हीं के नेतृत्व में हम मजबूती से आगे बढ़ेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे यह हमारा अटूट संकल्प है।

    उन्होंने आगे कहा कि वे अपने बड़े भाई हेमंत सोरेन के साथ हर परिस्थिति में मजबूती से खड़े हैं। यह रिश्ता सिर्फ राजनीति का नहीं, बल्कि दिल से दिल का रिश्ता है एक छोटे भाई का अपने बड़े भाई के प्रति अटूट प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उनसे मिलकर एक नई ऊर्जा, नई शक्ति और नया उत्साह प्राप्त हुआ। उसी ऊर्जा के साथ अब वे अपने क्षेत्र की सेवा और विकास के लिए फिर से निकल पड़े हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनारी शक्ति वंदन अधिनियम: 33% महिला आरक्षण को सभी दलों का समर्थन जरूरी – गीता कोड़ा
    Next Article ग्लोबल तनाव से बाजारों में घबराहट, एशिया में बिकवाली हावी
    shivam kumar

      Related Posts

      जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू

      May 1, 2026

      केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट

      May 1, 2026

      हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई

      May 1, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर सीएम को प्रधानमंत्री का पत्र, विकसित भारत से मेल खाता है विकसित महाराष्ट्र विजन
      • जनगणना देश के विकास की आधारशिला : आदित्य साहू
      • केंदुआ में फिर भू-धंसान, धनबाद–बोकारो मार्ग पर गहराया संकट
      • हजारीबाग में पत्रकार से मारपीट : घटना की जांच के लिए कांग्रेस ने चार सदस्यीय समिति बनाई
      • आईपीएल 2026: अभिषेक शर्मा और क्लासेन ने ऑरेंज कैप रेस में मारी बाजी, मलिंगा पर्पल कैप में सबसे आगे
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version