Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, August 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»चमोली टनल हादसा: सात मजदूरों की मौत, तीन लापता; झारखंड के श्रमिकों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
    Jharkhand Top News

    चमोली टनल हादसा: सात मजदूरों की मौत, तीन लापता; झारखंड के श्रमिकों के लिए सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    shivam kumarBy shivam kumarAugust 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। उत्तराखंड के चमोली जिले के पीपलकोटी स्थित टीएचडीसी जल विद्युत परियोजना की निर्माणाधीन टीआरटी टनल में गुरुवार शाम हुए हादसे के बाद झारखंड के श्रमिकों को लेकर चिंता बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि खूंटी, गुमला समेत झारखंड के कई जिलों के श्रमिक इस परियोजना में कार्यरत हैं। हादसे के बाद कुछ श्रमिकों के टनल में फंसे होने की सूचना है। हालांकि, झारखंड के कितने श्रमिक प्रभावित हैं, इसकी आधिकारिक विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

    • कैसे हुआ हादसा: गुरुवार शाम करीब सात बजे टनल के अंदर एक कैविटी से अचानक भारी मात्रा में पानी और मलबा बाहर आ गया। इससे वहां काम कर रहे मजदूरों को संभलने का मौका नहीं मिला और कई श्रमिक सुरंग के अंदर फंस गए।
    • सात मजदूरों की मौत: हादसे में अब तक सात मजदूरों की मौत की सूचना है, जबकि 18 मजदूरों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। तीन श्रमिक अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है।
    • बचाव अभियान जारी: घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, जिला प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमें मौके पर पहुंचीं। करीब 3.5 किलोमीटर लंबी टनल में लगभग 1.8 किलोमीटर अंदर हादसा होने की जानकारी है। रेस्क्यू टीमें लगातार मलबा हटाकर फंसे श्रमिकों तक पहुंचने का प्रयास कर रही हैं।
    • धमाके के बाद भरा मलबा-पानी: आधिकारिक जानकारी के अनुसार, हादसे के समय टनल के भीतर ग्रेविटी पर पैकिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान जोरदार धमाका हुआ और पानी के साथ बड़ी मात्रा में मलबा सुरंग में भर गया।
    • झारखंड सरकार सक्रिय: हादसे के बाद झारखंड सरकार प्रभावित श्रमिकों की जानकारी जुटाने और उनके परिजनों तक सही सूचना पहुंचाने में जुट गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फोन पर बातचीत कर स्थिति की जानकारी ली।
    • धामी ने दिया भरोसा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हेमंत सोरेन को भरोसा दिलाया कि टनल में फंसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
    • हादसों पर जताई चिंता: हेमंत सोरेन ने निर्माणाधीन सुरंगों में बार-बार होने वाले हादसों पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन इसके साथ प्रकृति और पर्यावरण का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। प्राकृतिक संसाधनों के अंधाधुंध दोहन के गंभीर परिणाम सामने आ रहे हैं और ऐसे हादसे पर्यावरणीय संतुलन को लेकर सावधान करते हैं।
    • परिजनों से अपील: मुख्यमंत्री ने झारखंड के उन लोगों से अपील की है, जिनके परिजन या परिचित चमोली की इस परियोजना में काम करने गए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोग राज्य सरकार के कंट्रोल रूम से संपर्क कर श्रमिकों से संबंधित जानकारी साझा करें।

    झारखंड सरकार ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

    टोल फ्री हेल्पलाइन: 1800-3456-526
    व्हाट्सऐप हेल्पलाइन: 9470132591, 9431336472, 9431336427

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड सरकार पूरे घटनाक्रम पर लगातार नजर बनाए हुए है और राज्य के श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकराची में आज़ादी का जश्न मातम में बदला: हवाई फायरिंग में महिला की मौत, 94 से अधिक घायल
    Next Article 15 अगस्त को रांची में यातायात बदलाव: भारी वाहनों की नो-एंट्री, घर से निकलने से पहले जानें नया रूट प्लान
    shivam kumar

      Related Posts

      युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: हेमंत सोरेन

      August 15, 2026

      मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, बोले- युवाओं के सपनों से बनेगा नया झारखंड

      August 15, 2026

      स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदक से किया सम्मानित

      August 15, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • आजादी की रक्षा करना हर नागरिक की जिम्मेदारी- डॉ. मोहन भागवत
      • युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: हेमंत सोरेन
      • मोरहाबादी में सीएम हेमंत सोरेन ने फहराया तिरंगा, बोले- युवाओं के सपनों से बनेगा नया झारखंड
      • स्वतंत्रता दिवस पर सीएम हेमंत सोरेन ने पुलिस अधिकारियों और जवानों को पदक से किया सम्मानित
      • स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में सुरक्षा बढ़ी, झारखंड के दो वांटेड आतंकियों के पोस्टर जारी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version