Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, November 17
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Jharkhand Top News»निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
    Jharkhand Top News

    निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी

    shivam kumarBy shivam kumarNovember 17, 2026No Comments4 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। आदिवासी नेत्री निशा कुमारी भगत की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जांच तेज कर दी है। मामले में अहम साक्ष्य जुटाने के लिए सीबीआई की टीम ने सोमवार को रांची में ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। करीब आठ घंटे तक चली तलाशी के दौरान जांच एजेंसी ने मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और कई संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं, ज्योत्सना केरकेट्टा से भी अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की।

    आठ घंटे तक चली छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, सीबीआई की टीम ने दोनों ठिकानों पर एक साथ पहुंचकर तलाशी अभियान चलाया। करीब आठ घंटे तक चली इस कार्रवाई के दौरान घर के अलग-अलग हिस्सों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान जांच अधिकारियों ने कई दस्तावेज, मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण अपने कब्जे में लिए।

    जांच एजेंसी अब जब्त किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की फॉरेंसिक जांच कराएगी। इसके जरिए निशा भगत और मामले से जुड़े अन्य लोगों के बीच हुई बातचीत, संपर्क और डिजिटल गतिविधियों से संबंधित साक्ष्य जुटाने का प्रयास किया जाएगा।

    ज्योत्सना केरकेट्टा से लंबी पूछताछ

    छापेमारी के दौरान सीबीआई अधिकारियों ने ज्योत्सना केरकेट्टा से भी काफी देर तक पूछताछ की। जांच टीम ने निशा भगत के साथ उनके संबंधों को लेकर कई सवाल पूछे। अधिकारियों ने यह जानने का प्रयास किया कि दोनों की मुलाकात कब और किन परिस्थितियों में हुई थी। उनके बीच दोस्ती कब से थी और किस तरह का संपर्क था।

    पूछताछ के दौरान मिले जवाबों को रिकॉर्ड किया गया है। फिलहाल सीबीआई जब्त दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण कर रही है। जांच एजेंसी इस मामले के सभी पहलुओं की पड़ताल में जुटी है।

    14 नवंबर को सीबीआई ने अपने हाथ में ली थी जांच

    उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अनुशंसा पर झारखंड सरकार ने 10 नवंबर को निशा भगत मामले की सीबीआई जांच की अधिसूचना जारी की थी। इसके बाद 14 नवंबर को केंद्रीय जांच एजेंसी ने पिठोरिया थाने में दर्ज कांड संख्या 0114/2026 की जांच अपने हाथ में ले ली थी।

    सीबीआई ने नामजद आरोपित अजय तिर्की, ज्योत्सना केरकेट्टा और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 (आत्महत्या के लिए उकसाना) और धारा 61(2) (आपराधिक साजिश) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इस संबंध में दिल्ली स्थित स्पेशल क्राइम ब्रांच-वन में आरसी 04820226एस 0007 के तहत नया मामला भी दर्ज किया गया है।

    फेसबुक लाइव के बाद फांसी लगाकर दी थी जान

    गौरतलब है कि छह नवंबर को पिठोरिया थाना क्षेत्र स्थित अपने किराये के मकान में निशा भगत ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। इससे पहले वह फेसबुक लाइव पर आई थीं। लाइव वीडियो में उन्होंने रोते हुए अपनी परेशानियां साझा की थीं और जमीन के कारोबार से जुड़े कुछ लोगों पर कथित प्रताड़ना का आरोप लगाया था।

    उन्होंने पुलिस और प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए थे। इस दौरान उन्होंने अजय तिर्की का नाम भी लिया था। बताया गया था कि आत्महत्या से पहले निशा ने पिठोरिया थाना प्रभारी को फोन कर अपनी जान देने की बात कही थी। आरोप है कि थाना प्रभारी ने उन्हें थाने आने की बात कहकर फोन काट दिया था।

    राष्ट्रीय आयोगों ने भी लिया है संज्ञान

    निशा भगत मामले में राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (एनसीएसटी) ने भी संज्ञान लिया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर ने संबंधित अधिकारियों को पत्र लिखकर मामले की निष्पक्ष, विस्तृत और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने को कहा है।

    महिला आयोग की अध्यक्ष ने निशा के फेसबुक लाइव वीडियो, कॉल रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को सुरक्षित रखने के निर्देश भी दिए हैं। अब सीबीआई की छापेमारी और जब्त डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच को इस मामले की पड़ताल में अहम माना जा रहा है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची के चान्हो में 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपी गिरफ्तार
    Next Article झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
    shivam kumar

      Related Posts

      आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग

      November 17, 2026

      दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस

      November 17, 2026

      झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा

      November 17, 2026
      Add A Comment
      Leave A Reply Cancel Reply

      Recent Posts
      • एमएस धोनी ने आईपीएल से भी लिया रिटायरमेंट, CSK के मेंटर बने
      • आदिवासी बेटियों की सुरक्षा को लेकर राज्यपाल से मिले भाजपा नेता, भूषण बाड़ा समेत कई मामलों की निष्पक्ष जांच की मांग
      • दिल्ली ड्रग्स तस्कर नेटवर्क: झारखंड के चतरा तक पहुंचे तार, स्पेशल सेल ने तीन लोगों को भेजा नोटिस
      • झारखंड विधानसभा का विशेष सत्र 25-26 नवंबर को, SIR और MMDR संशोधन पर होगी चर्चा
      • निशा भगत मामला: ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के ठिकानों पर CBI की छापेमारी, आठ घंटे तक चली तलाशी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version