Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»धर्म और जाति के एजेंडे पर काम कर रही केंद्र सरकार: सुबोधकांत
    Breaking News

    धर्म और जाति के एजेंडे पर काम कर रही केंद्र सरकार: सुबोधकांत

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 3, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची. पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने कहा कि पहले दिन से ही केंद्र सरकार जनता के बीच धर्म एवं जाति को लेकर वैमनस्यता फैलाने के अपने एजेंडे पर कार्य कर रही है। इस सरकार में सांप्रदायिक हिंसा, माॅब लिचिंग की घटनाओं में बढ़ोतरी दर्ज की गई है,सीमा पर जवानों के और देश के अंदर किसानों की मृत्यु में इजाफा हो गया है परंतु इनसे बेखबर प्रधानमंत्री विदेशी दौरा में समय व्यतीत कर रहे हैं और अपने व्यवसायिक मित्रों के हितों के लिए नये-नये हथकंडे अपना रहे हैं।

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए आने वाले दिन संघर्षमय : सुबोधकांत सहाय सोमवार को रांची महानगर कांग्रेस कमिटी के द्वारा आयोजित डोरंडा एवं हिनू का प्रखंड स्तरीय सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। इस अवसर पर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडेय भी शामिल थे। सम्मेलन की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो मोइन एवं संतोष सिंह ने किया। सुबोधकांत सहाय ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के लिए आने वाला एक-एक दिन संघर्षमय है और इस संघर्ष के लिए हमारे पास समय कम है।

    झारखंड सरकार जनता को कर रही गुमराह : सम्मेलन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय पांडे ने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा किये जा रहे जनविरोधी कार्यों एवं घोटालों को जनता के समक्ष तर्कपूर्ण ढंग से रखना आवश्यक है और महानगर कांग्रेस के कार्यकर्ता नोटबंदी और राफेल घोटाले का सच जनता के सामने रखेंगे। इसे एक अभियान के रूप में चलाया जायेगा। पांडे ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार भी जनता को बरगलाने हेतु सामाजिक माहौल को बिगाड़ने का प्रयास कर रही है ताकि जनता को मूल समस्याओं से भटकाया जा सके।

    सम्मेलन को प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, विनय सिन्हा, अजय नाथ शाहदेव, पार्षद सबिता कुजूर, राजकुमार सिंटू, दीपक राम, निक्की वर्मा, आदि ने भी संबोधित किया। मंच का संचालन शंभू गुप्ता ने किया। सम्मेलन में मुख्य रूप से गौतम उपाध्याय, संजय कुजूर, रवि पासवान, सुनील दास, सूरज साहू, परदेशी नायक,सन्नी, ललन विकास, पिंकू, राकेश, मो मंसूर, मो अशरफ, मो अरशद, निर्मल लिंडा, अनिल लकड़ा, शबीना खातून, सीमा प्रवीण, नईमा खातून, सुनीता देवी, सरोज कुमार, अमिता तिग्गा, रजा, मुजीब, आफताब सहित सैंकड़ो लोग उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरांची: रिम्स के नए अपर निदेशक ने देखी अस्पताल की व्यवस्था
    Next Article चीन में किसानों की सहकारी समिति के अनुभव का लाभ झारखंड में भी होगा: रघुवर
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version