Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»स्वच्छता ही सेवा अभियान जनांदोलन के रूप में चलेगा: सीएम
    Top Story

    स्वच्छता ही सेवा अभियान जनांदोलन के रूप में चलेगा: सीएम

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 12, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को देश भर में सबसे ज्यादा सराहा गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए झारखंड सरकार कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। काम अब अंतिम चरण में है। 15 सितंबर से पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हो रही है। इस दौरान न गंदगी करेंगे और न करने देंगे का संकल्प सभी लेंगे। दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जंयती तक चलनेवाले इस अभियान को जन आंदोलन बनाना है। उक्त निर्देश सीएम ने झारखंड के सभी उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई बैठक में दिया। कहा कि मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, आम लोग, व्यापारिक संगठन, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों को इसमें भागीदारी करनी है। इसके तहत हर दिन एक घंटा सभी को साफ-सफाई के लिए श्रमदान करना है।

    दो अक्टूबर को झारखंड खुले में शौचमुक्त होगा
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी दौरान राज्य को पूरी तरह खुले में शौचमुक्त करने का लक्ष्य पूरा हो जायेगा। दो अक्टूबर को झारखंड खुले में शौचमुक्त हो जायेगा। जिन आठ जिलों में काम पीछे है, मुख्यमंत्री ने उन जिलों के उपायुक्तों से बात कर 30 सिंतबर तक लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण में भी झारखंड अव्वल आये, इसके लिए अलग से कार्ययोजना बनायी जायेगी। राज्य में शत-प्रतिशत शौचालय बन रहे हैं। उनका उपयोग हो, इसके लिए जन जागरण अभियान चलाया जायेगा।

    17 से 25 सितंबर तक सेवा दिवस
    मुख्यमंत्री ने कहा कि इसी क्रम में 17 से 25 सितंबर तक सेवा दिवस मनाया जायेगा। इसके तहत शहरी स्लम में हेल्थ चेकअप कैंप लगाये जायेंगे। सभी उपायुक्त जिला के सिविल सर्जन के साथ बैठक कर एक कार्यक्रम बना लें। जहां कैंप लगना है, उस क्षेत्र को चिह्नित कर लें। इसमें भी जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक-व्यापारिक संगठनों को जोड़ें। मेडिकल कैंप लगाकर गरीब, असहाय एवं सामान्य लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जायेगी। सभी क्षेत्रों में एलइडी वाहनों एवं स्थायी स्क्रीनों पर पीएम के जीवन पर बनी प्रेरक लघु फिल्म चलो जीते हैं भी प्रदर्शित की जायेगी।

    बैठक में इनकी रही उपस्थिति
    बैठक में मुख्य सचिव सुधीर त्रिपाठी, स्वास्थ्य विभाग की प्रधान सचिव निधि खरे, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव सुनील कुमार वर्णवाल, जल संसाधन एवं स्वच्छता विभाग की सचिव आराधना पटनायक, शहरी विकास विभाग के सचिव अजय कुमार समेत अन्य वरीय अधिकारी एवं वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी 24 जिलों के उपायुक्त उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleआॅटोमोटिव स्टील प्लांट को झारखंड में ही करें स्थापित: सांसद
    Next Article स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम बूथ स्तर तक चलेगा: गिलुआ
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version