Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, August 31
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम बूथ स्तर तक चलेगा: गिलुआ
    Top Story

    स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम बूथ स्तर तक चलेगा: गिलुआ

    azad sipahiBy azad sipahiSeptember 12, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को रांची से दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने इस दौरे को लेकर संगठन के दृष्टिकोण से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

    प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि 23 सितंबर को रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा के शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओंं की उपस्थिति सुनिश्चित करायी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना से देश की लगभग 50 करोड़ आबादी को फायदा मिलेगा। वहीं झारखंड के भी 57 लाख परिवारों को पांच लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा होगा। लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि 15 से 2 अक्टूबर तक पूरे देश में स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को प्रात: 9:30 बजे स्वच्छता ही सेवा है कार्यक्रम के तहत स्वच्छ भारत के निर्माण के लिए पूरे देश का आह्वान करेंगे। प्रधानमंत्री के उद्बोधन का लाइव प्रसारण प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भी होगा। इसके बाद एक घंटा सभी को किसी न किसी क्षेत्र में सफाई अभियान चलाना है। इस अभियान के तहत पार्टी के सभी नेता-कार्यकर्ता 15 सितंबर से 2 अक्टूबर 2018 तक प्रतिदिन एक घंटा स्वच्छता मिशन के उद्देश्य को पूरा करने के लिए साफ सफाई पर फोकस करेंगे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक आमलोगों को जोड़ने की आवश्यकता है। समर्पित भाव से इस अभियान को चलाया जाये, ताकि पूरे झारखंड में स्वच्छता के प्रति एक माहौल बन सके।

    17 से 25 तक मेडिकल कैंप
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 17 से 25 सितंबर तक सेवा सप्ताह का आयोजन किया जायेगा। 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर राज्यभर में गरीब, आदिवासियों तथा असहाय लोगों के लिए मेडिकल शिविर लगाया जायेगा।

    16 को सभी विधानसभा क्षेत्र में काव्यांजलि कार्यक्रम
    प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 16 सितंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन का एक माह पूरा होनेवाला है। इस मौके पर सभी विधानसभा क्षेत्रों में काव्यांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।

    जीएसटी के दायरे में आयेगा पेट्रोल-डीजल
    प्रदेश अध्यक्ष ने पेट्रोल, डीजल की कीमत में लगातार हो रही वृद्धि और विपक्ष के हमला का जवाब देते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने बहुत जल्द पेट्रोल, डीजल को जीएसटी के दायरे में लाने की तैयारी कर ली है। विपक्ष बेवजह हंगामा खड़ा कर रहा है।

    गठबंधन पर राष्टीय नेतृत्व फैसला लेगा
    प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने आजसू के साथ गठबंधन पर कहा कि अब तक गठबंधन कायम है। गठबंधन आगे रहेगा या नहीं, इस पर राष्ट्रीय नेतृत्व निर्णय लेगा। इसमें मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष भी मौजूद रहेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleस्वच्छता ही सेवा अभियान जनांदोलन के रूप में चलेगा: सीएम
    Next Article पत्रकार इंद्रदेव हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुनेश गंझू गिरफ्तार
    azad sipahi

      Related Posts

      वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO

      August 30, 2026

      JPSC-JSSC केस में बढ़ी जांच, मिथिलेश सिंह की करीबी प्रतिभा शर्मा पर CID की नजर

      August 30, 2026

      H1N1 से किसे ज्यादा खतरा? जानें लक्षण, इलाज और बचाव के आसान उपाय

      August 30, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत बनेगा ग्लोबल डिफेंस हब! रक्षा निर्यात नियमों में बड़ा बदलाव, कंपनियों को मिलेगी नई ताकत
      • भारत की मध्य एशिया रणनीति में उज्बेकिस्तान क्यों अहम? रक्षा सहयोग से मजबूत होगी रणनीतिक पकड़
      • 8 महीने बाद ISRO की बड़ी वापसी, 4 सितंबर को उड़ान भरेगा GSLV रॉकेट
      • PM मोदी की उज्बेकिस्तान यात्रा सफल, व्यापार और रणनीतिक साझेदारी पर बनी सहमति
      • वोटर लिस्ट में युवाओं को जोड़ने की कवायद तेज, घर-घर पहुंचेंगे BLO
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version