नई दिल्ली: तनुश्री-नाना पाटेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले में बॉलीवुड के कई सेलेब्स खुलकर अपना पक्ष रख चुके हैं। कुछ सेलेब्स तनुश्री के सपोर्ट में बोल रहे हैं तो कुछ स्टार्स इस पर बोलने से कतरा रहे हैं। इसी बीच शक्ति कपूर भी मामले में कूद पड़े हैं। उन्होंने तनुश्री का मजाक उड़ाया है। शक्ति कपूर ने तनुश्री का मजाक उड़ाते हुए कहा, ‘मैं इस मामले के बारे में कुछ नहीं जानता हूं. ये बात 10 साल पहले की है। उस समय मैं खुद बच्चा था।’
बता दें कि तनुश्री ने नाना पाटेकर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं। वहीं नाना ने सभी आरोपों को झूठा करार दिया है। इस बीच तनुश्री ने नाना पाटेकर के लीगल नोटिस भेजे जाने के बयान पर अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। उन्होंने कहा कि मुझे कोई लीगल नोटिस नहीं मिला है। वहीं, मंगलवार को CINTAA ने भी इस पूरे मामले में अपना बयान दिया है।
शक्ति ने तनुश्री-नाना विवाद का उड़ाया मजाक, बोले-‘तब मैं बच्चा था’
Previous Articleचेंबर ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
Next Article 2022 तक सभी का होगा पक्का मकान : रघुवर
Related Posts
Add A Comment