सत्यकाम
लोहरदगा। महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर लोहरदगा के भंडरा प्रखंड के झीको गांव में मंगलवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने दो अक्टूबर से 30 जनवरी तक चलनेवाले स्वच्छता जागरूकता अभियान की राज्यस्तरीय शुरुआत की। मौके पर 15 सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाये गये स्वच्छता ही सेवा अभियान का समापन भी हुआ। झीको गांव में चौपाल लगा कर सीएम ने शासन और जनता के बीच की दूरी को पाटा। ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याओें को समझा और मौके पर उनके निबटारे के लिए अधिकारियोें को निर्देश दिया। चौपाल में गांव पंचायत समेत लोहरदगा जिला को विकसित बनाने के लिए जनसुझाव आमंत्रित किये गये। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलायी गयी आयुष्मान आरोग्य योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए ग्रामीणों को इनका पूरा लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत गरीबों का इलाज अब आसानी से होगा। गरीबों का इलाज अब निजी अस्पतालों में मुफ्त होगा। इसे लेकर स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े अधिकारियों से बैठक कर उन्हें कड़े निर्देश दिये जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि 2022 तक राज्य के हर व्यक्ति के पास पक्का मकान होगा। पीएम आवास योजना के तहत सभी बेघरों के लिए घर बनाया जा रहा है।
मंत्री और भगवान साफ करने नहीं आयेंगे : शौचालय निर्माण एवं उपयोग का महत्व बताते हुए सीएम ने कहा कि महिलाओं की मान-सम्मान एवं सुरक्षा से स्वच्छता अभियान जुड़ा है। इसकी सफलता जनभागीदारी के बिना पूरी नहीं होगी। 30 जनवरी तक सभी अधूरे शौचालय का निर्माण पूरा करना है। इसके लिए अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। मंत्री और भगवान गांव को साफ करने नहीं आयेंंगे। इसके लिए ग्रामीणों को खुद पहल करनी होगी। मौके पर केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, उपायुक्त विनोद कुमार, एसपी प्रियदर्शी आलोक, डीडीसी आर रोनिटा, अपर समाहर्ता रंजीत सिन्हा, एसडीओ ज्योति झा, डीपीओ महेश भगत, एसडीपीओ अरविंद वर्मा, माटी कला बोर्ड चेयरमैन श्रीचंद प्रजापति, भाजपा जिलाध्यक्ष राजमोहन राम, ओमप्रकाश सिंह, बिंदेश्वर उरांव और जिप अध्यक्ष सुनैना मौजूद थीं।
Palamu Division
Kolhan Division
Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
© 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.

