Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, May 11
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»कार्रवाई से बौखलाये नक्सलियों ने दी सीएम को उड़ाने की धमकी
    Top Story

    कार्रवाई से बौखलाये नक्सलियों ने दी सीएम को उड़ाने की धमकी

    azad sipahiBy azad sipahiOctober 27, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। नक्सलियों ने झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास को उड़ाने की साजिश रची है। उनके अलावा राज्य के डीजीपी डीके पांडेय और भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों को भी मारने की साजिश रची गयी है। झारखंड पुलिस ने नक्सलियों की इस साजिश का पर्दाफाश किया है। पुलिस मुख्यालय को नक्सलियों द्वारा रची गयी इस साजिश से संबंधित पत्र मिला है। इसके बाद पुलिस मुख्यालय में हड़कंप मच गया है।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार यह साजिश माओवादियों की दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमेटी ने रची है। नक्सलियों ने इस साजिश को यूनीफाइड मिशन 2018 नाम दिया है। कमेटी ने साजिश संबंधी पत्र अपने सहयोगी कमेटियों को भेजा है। इसकी एक प्रति पुलिस के हाथ लगी है। दंडकारण्य स्पेशल जोनल कमिटी छत्तीसगढ़ के बस्तर इलाके में सक्रिय है। पत्र इस कमेटी के नरेश ने लिखा है। पत्र में झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास और डीजीपी डीके पांडेय सहित 10 आइपीएस अधिकारियों की हत्या की योजना का जिक्र है। इसमें इन अति विशिष्ट व्यक्तियों के परिवारों को भी मारने की साजिश का जिक्र किया गया है।

    क्या है नक्सलियों के पत्र में
    नक्सलियों के पत्र में कहा गया है कि पुलिस उनके परिजनों को लगातार प्रताड़ित कर रही है। कई मामलों में निर्दोष लोगों को नक्सली बता कर मारा जा रहा है। इतनी ही नहीं, माओवादियों से सहानुभूति रखने वाले मानवाधिकार कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों को भी पुलिस प्रताड़ित कर रही है। पत्र में तीन प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ताओं, डॉ प्रकाश आमटे, अभय बंग और उनकी पत्नी रानी को पुलिस द्वारा परेशान करने का भी उल्लेख है।

    पत्र में मुख्यमंत्री को पूंजीपति और फर्जी मुठभेड़ के शिल्पकार कहा गया है। पुलिस को कचरा बताते हुए उसे कचरा पेटी में फेंकने की बात पत्र में कही गयी है। पत्र में यह भी कहा गया है कि पुलिस ने पिछले कुछ महीने के दौरान एक सौ से अधिक आंदोलनकारियों फर्जी मुठभेड़ में मार डाला है। ये हत्याएं झारखंड के अलावा महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के जंगली इलाकों में की गयी हैं। माओवादी इन हत्याओं का बदला लेने का फैसला कर चुके हैं।नक्सलियों के पत्र में कहा गया है कि पुलिस उनके परिजनों को लगातार प्रताड़ित कर रही है। कई मामलों में निर्दोष लोगों को नक्सली बता कर मारा जा रहा है।

    क्या कहते हैं पुलिस प्रवक्ता
    झारखंड पुलिस के प्रवक्ता आइजी आशीष बत्रा ने कहा कि नक्सलियों के धमकी भरे पत्र की जांच की जा रही है। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीवीआइपी और वीआइपी की सुरक्षा में पुलिस हमेशा सतर्क रहती है। सीएम सहित सभी वीवीआइपी की सुरक्षा का मूल्यांकन समय-समय पर किया जाता है और अगर कोई बड़ा खतरा रहता है, तो उनकी सुरक्षा आवश्यकतानुसार बढ़ायी जाती है। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभागों से मुख्यमंत्री की सुरक्षा पर मंथन कर सुझाव मांगा गया है, ताकि सीएम की सुरक्षा को और चाक-चौबंद किया जा सके।

    नक्सलियों ने दी सीएम को उड़ाने की धमकी
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleपेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार 10वें दिन कटौती
    Next Article जम्मू कश्मीर: CISF की टीम पर आतंकी हमला, ASI शहीद
    azad sipahi

      Related Posts

      बाबूलाल मरांडी ने विभिन्न मुद्दों पर की हेमंत सरकार की आलोचना

      May 11, 2025

      झारखंड कैडर के 4 आईपीएस अधिकारियों को आईजी रैंक के पैनल में किया गया शामिल

      May 11, 2025

      रांची में टायर दुकान में लगी भीषण आग, फायर बिग्रेड काबू पाने में लगी

      May 11, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय जगत में अपना परचम लहराया : लाजवंती झा
      • दुश्मन के रडार से बचकर सटीक निशाना साध सकती है ब्रह्मोस, रफ्तार ध्वनि की गति से तीन गुना तेज
      • कूटनीतिक जीत: आतंकवाद पर भारत ने खींची स्थायी रेखा, अपने उद्देश्य में भारत सफल, पाकिस्तान की फजीहत
      • भारत के सुदर्शन चक्र ने पाकिस्तान के नापाक मंसूबों को तबाह कर दिया
      • वायुसेना का बयान- ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभी भी जारी, जल्द दी जाएगी ब्रीफिंग
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version