Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»हजारीबाग में दंगाः पुलिसकर्मी सहित दर्जनों घायल, चार बाइक राख
    Breaking News

    हजारीबाग में दंगाः पुलिसकर्मी सहित दर्जनों घायल, चार बाइक राख

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 7, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    हजारीबाग। शौर्य दिवस पर विहिप और बजरंग दल द्वारा निकाले गये जुलूस सुबह से लेकर शाम चार बजे तक सबकुछ ठीक-ठाक था। शांतिपूर्ण तरीके से शहर के हरेक चौंक चौराहों से जुलूस गुजर रही थी। हुडहुडू और सिरसी का जुलूस जैसे ही झंडाचौंक स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचा। बुचडटोली के सरारती तत्वों ने जुलूस पर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

    जुलूस के नियंत्रण में जुटे पुलिस प्रशासन के लोग जबतक पत्थरबाजी को समझे बुझते तबतक पुलिस सहित कई लोग पत्थर का शिकार होकर घायल हो चुके थे। इसमें चार पुलिसकर्मी सहित दर्जन भर लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। घटना आग की तरह शहर में फैल गयी। देखते ही देखते शरारती तत्वों ने चार बाइक को आग के हवाले कर दिया।

    इसकी सूचना सदर एसडीओ मेघा भारद्वाज को मिलते ही दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर स्थिति को सामान्य करने में जुट गये। इस दौरान पुलिस ने 12 लोगों को हिरासत में लेने की बात सामने आयी है। हिरासत में लिए गये सभी लोगों को सदर थाना में रखा गया है। जलाये गये वाइकों को बुझाने के लिए अग्निशामक यंत्र को बुलाया गया। तबतक सभी मोटरसाइकिल जलकर रख हो चुका था। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दो मोटरसाइकिल गुरूगोबिंद सिंह रोड में जलाया गया है और दो झंडाचौंक स्थित पेट्रोलपंप से बुचडटोली जाने वाले रास्ते में जलाया गया है।

    एसडीओ ने संभाला कमान, स्थिति नियंत्रण
    पत्थराव होने की सूचना मिलते ही एसडीओ मेघा भारद्वाज ने पूरे शहर में धारा 144 लागू कर दिया। शहर की स्थिति नियंत्रण के लिए पूरे शहर में पुलिस पेट्रोलिंग तेज कर दी गयी। शौर्य दिवस पर निकाला गया जुलूस पुन: अपने-अपने घर की ओर लौटने लगे। फिलहल स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया है। कितने लोग घायल और कितने का हिरासत में लिया गया है इसकी गिनती नहीं हो पायी है।

    … और मांथे पर टीका लगाना पड़ा मंहगा
    पुलिस द्वारा जिन बारह लोगों को हिरासत में लिया गया है उनमें एक शनि कुमार नामक युवक ने बताया कि मैं अपने मोटरसाइकिल से अपना घर जा रहा था। सड़क पर भगदड़ मचा था। इसी दौरान पुलिस ने मुझे माथे में टीका लगा देखकर हिरासत में ले लिया। मैं कहता रह गया कि मैं घर जा रहा हूं लेकिन एक नहीं सुना गया। फिलहाल उनके सदर थाने में होने की बात कही गयी है।

    क्या कहते हैं एसडीओ
    पत्थराव होने के बाद घटना के संबंध में एसडीओ मेघा भारद्वाज ने मोबाइल पर आजाद सिपाही से कहा कि थोडा बहुत जुलूस पर पत्थार हुआ है। पत्थराव से लोगों को सामान्य चोटें आयी हैं। कितने लोगों को चोट लगी है उसकी गिनती नहीं हो पायी है। हिरासत में लिए गये लोगों के संबंध में एसडीओ ने कहा कि सदर थाने के तमाम पुलिसकर्मी फिल्ड में हैं कितने को हिरासत में लिया गया है यह भी तत्काल बता पाना मुश्किल है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleजनजातीय महिला से शादी कर आदिवासी की जमीन नहीं खरीद सकते गैर एसटी
    Next Article केंद्रीय टीम ने कोडरमा में सुखाड़ का जायजा लिया
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल

      June 7, 2025

      पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास

      June 7, 2025

      गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा

      June 7, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड में आदिवासी लड़कियों के साथ छेड़छाड़, बाबूलाल ने उठाए सवाल
      • पूर्व मुख्यमंत्री ने दुमका में राज्य सरकार पर साधा निशाना, झारखंड को नागालैंड-मिजोरम बनने में देर नहीं : रघुवर दास
      • गुरुजी से गुरूर, हेमंत से हिम्मत, बसंत से बहार- झामुमो के पोस्टर में दिखी नयी ऊर्जा
      • अब गरीब कैदियों को केंद्रीय कोष से जमानत या रिहाई पाने में मिलेगी मदद
      • विकसित खेती और समृद्ध किसान ही हमारा संकल्प : शिवराज सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version