Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Thursday, May 15
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»जनजातीय महिला से शादी कर आदिवासी की जमीन नहीं खरीद सकते गैर एसटी
    Breaking News

    जनजातीय महिला से शादी कर आदिवासी की जमीन नहीं खरीद सकते गैर एसटी

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 7, 2018Updated:December 7, 2018No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। अनुसूचित जनजाति महिला से शादी कर अब उसके नाम पर गैर आदिवासी व्यक्ति जमीन नहीं खरीद सकते। यह कानूनन गलत होगा। ऐसी महिला के नाम पर खरीदी गयी आदिवासी जमीन विक्रेता को वापस हो जायेगी। राज्य मंत्रिपरिषद ने गुरुवार को राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के इस प्रस्ताव पर अपनी सहमति दी। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए विभाग के अपर मुख्य सचिव एसकेजी रहाटे और भू-राजस्व विभाग के सचिव केके सोन ने बताया कि वैसी अनुसूचित जनजाति महिला, जिसने किसी गैर जनजातीय से शादी कर ली है, अब उसके नाम से आदिवासी जमीन नहीं खरीदी जा सकती है।

    उक्त महिला के नाम पर आदिवासी जमीन का हस्तांतरण नहीं हो सकता। अगर किसी ने ऐसी संपत्ति खरीदी, तो वह रिस्टोर हो जायेगी। कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि अनुसूचित जनजाति की महिला से भूमि खरीदने के लिए गैर अनुसूचित व्यक्ति द्वारा शादी किये जाने के मामले में ओड़िशा राज्य की तरह झारखंड में भी कानून बनाया जायेगा।

    राज्यपाल से अनुमोदित होने के बाद यह रेगुलेशन प्रभावी होगा। एक सवाल के जवाब में केके सोन ने कहा कि विभाग को विधि परामर्श मिला है कि कैबिनेट की स्वीकृति के बाद इसे राज्यपाल से अनुमोदन कराया जाना चाहिए। इसे राष्ट्रपति को भेजे जाने की आवश्यकता नहीं है। केके सोन ने कहा कि ऐसी अचल संपत्ति के प्रत्यर्पण का प्रावधान सीएनटी की धारा- 71 क और एसपीटी की धारा 20 में विहित प्रावधानों के तहत किया जायेगा। बताते चलें कि झारखंड जनजातीय परामर्शदातृ परिषद ने इस संदर्भ में ओड़िशा की तरह कानून बनाने की बात कही थी।

    110 पिछड़े प्रखंडों में स्कूल-अस्पताल के लिए जमीन में 75 प्रतिशत की रियायत
    राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के एक और महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कैबिनेट ने अपनी सहमति दी। इसके अनुसार अनुसूचित क्षेत्र के 110 पिछड़े प्रखंडों में स्कूल-अस्पताल खोलने पर जमीन की कीमत में 75 प्रतिशत की रियायत दी जायेगी। इन 110 पिछड़े प्रखंडों के नाम पर कैबिनेट ने सहमति दी। राज्य के अन्य क्षेत्रों में स्कूल-अस्पताल खोलने पर जमीन की कीमत में 50 प्रतिशत रियायत दी जायेगी। पिछड़े प्रखंडों की सूची में रांची, खूंटी, सिमडेगा, लातेहार, गुमला, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, जामताड़ा, दुमका, साहेबगंज, पाकुड़, गोड्डा और गढ़वा जिले के 110 प्रखंड हैं।

    शराब की बिक्री निजी हाथों में देने की तैयारी शुरू
    झारखंड में शराब की बिक्री एक बार फिर निजी हाथों में देने की तैयारी शुरू हो गयी है। कैबिनेट की बैठक में इस पर एक अहम फैसला भी हुआ है। कैबिनेट ने झारखंड में खुदरा उत्पाद दुकानदारों की बंदोबस्ती की ई-लॉटरी विधि से निष्पक्ष और पारदर्शी रूप से संपन्न कराने के लिए एनइएमएल का मनोनयन करने के लिए वित्त नियमावली के नियम 245 के तहत नियम 235 को शिथिल करने की मंजूरी दी है। लॉटरी की जो व्यवस्था थी, वह अब ई-लॉटरी से होगी। सरकार की ओर से बताया गया है कि शराब खुद से बेचने पर 11 फीसदी के राजस्व का नुकसान हुआ है। अब उम्मीद यह की जा रही है कि कैबिनेट की अगली बैठक में तिथि की भी घोषणा कर दी जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleतीरंदाज दीपिका कुमारी की सगाई 10 दिसंबर को, नवंबर 2019 में लेंगी सात फेरे
    Next Article हजारीबाग में दंगाः पुलिसकर्मी सहित दर्जनों घायल, चार बाइक राख
    azad sipahi

      Related Posts

      केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो

      May 14, 2025

      शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री

      May 14, 2025

      सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

      May 14, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • केंद्र से अब झारखंड की एक-एक पाई के लिए आंदोलन करना होगा : सुप्रियो
      • शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यक्तित्व विकास में यूनिसेफ को पूरा सहयोग करेगी सरकार: मुख्यमंत्री
      • सैनिकों के सम्मान में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा
      • सेना प्रमुखों ने राष्ट्रपति से मुलाकात कर ऑपरेशन सिंदूर की दी जानकारी
      • सीएम और बाबूलाल ने जस्टिस बीआर गवई को बधाई दी
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version