Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»रांची: हथकड़ी के साथ फरार अपराधी को पुलिस ने दबोचा
    Breaking News

    रांची: हथकड़ी के साथ फरार अपराधी को पुलिस ने दबोचा

    azad sipahiBy azad sipahiDecember 24, 2018No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। चार दिनों पहले सिविल कोर्ट परिसर से हथकड़ी के साथ फरार अपराधी सतेंद्र उर्फ सकिंगर को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को सुखदेव नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को पुलिस मोबाइल चोरी के आरोप में पकड़ा था। जेल भेजने से पहले पुलिस पेशी के लिए उसे सिविल कोर्ट लेकर पहुंची थी। इसी दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी जब आरोपी के बारे में कुछ पता नहीं चला तो एसएसपी अनीश गुप्ता ने लापरवाही के आरोप में पुलिस के दो जवानों को सस्पेंड कर दिया था।

    बाथरूम जाने की बात कह भागा था आरोपी
    बीते बुधवार को कोर्ट परिसर में जमादार मुकेश कुमार सतेंद्र की पेशी से पहले कागजी प्रक्रिया पूरा करने के लिए कोर्ट के अंदर चले गये। इस दौरान पुलिस के दो जवान मनींद्र और प्रदीप कुमार गुप्ता आरोपी सतेंद्र को लेकर बाहर खड़े थे। अचानक कैदी जवानों को बाथरूम जाने की बात कहते हुए चकमा दिया और वहां से भाग गया।

    दोनों जवान बातचीत करने में थे मशगूल
    कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों ने बताया था कि दोनों पुलिसकर्मी आपस में बातचीत करने में मशगूल थे। उनका ध्यान कैदी की ओर नहींं था। मौके का फायदा उठाकर कैदी पहले हथकड़ी में लगा रस्सा को खोला और इसके बाद हथकड़ी के साथ धीरे से वहां से खिसक लिया। जब जमादार कागजी प्रक्रिया पूरा कर बाहर आये, तो देखा कि कैदी गायब है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleरामगढ़: बैंक का ताला तोड़ दो लाख की चोरी
    Next Article महागठबंधन उन्हीं को टिकट दे जो जीत सकें : बाबूलाल मरांडी
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version