Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 16
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»विशेष»महागठबंधन में चल रहा है शह-मात का खेल
    विशेष

    महागठबंधन में चल रहा है शह-मात का खेल

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 3, 2019No Comments7 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    अपने को एक-दूसरे से बड़ा साबित करने में जुटा झामुमो, कांग्रेस और झाविमो 

    कई मोर्चे पर काम कर रही हैं तीनों पार्टियां

    कांग्रेस अब आजसू से भी  कर रही है बात, झामुमो को है यह नागवार

    आजाद सिपाही खबर विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। खबर विशेष में आज हम बात करेंगे झारखंड में बननेवाले महागठबंधन में चल रहे शह-मात के खेल की। नये वर्ष के आगमन के साथ ही देश के साथ-साथ झारखंड में भी  चुनावी बिसात बिछ गयी है। इस बिसात पर महागठबंधन के पैरोकार दलों के बीच बड़ा भाई
    बनने की होड़ लगी हुई है। झारखंड में विपक्षी दल भले  ही मजबूत गठबंधन का राग अलाप रहे हैं, लेकिन कोशिशें सिरे चढ़ती नजर नहीं आ रही हैं। दरअसल पेंच कई है   और सभी  इसे लड़ा रहे हैं। पूर्व में कांग्रेस और झामुमो के बीच जिस मसौदे पर बातें हुई थी, तीन राज्यों में सरकार बनने के बाद कांग्रेस झारखंड को लेकर उस मसौदे को नये तरीके से परख रही है। बदली परिस्थितियों में कांग्रेस के लिए यह लाजिम भी  है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन भी  कांग्रेस पर प्रत्यक्ष- परोक्ष तौर पर दबाव बढ़ाने से चूकना नहीं चाहते। इस बीच झाविमो भी  अपनी तरफ से कांग्रेस और झामुमो से एक समान रिश्ता कायम करने में जुटा हुआ है। यही वजह है कि झाविमो प्रमुख बाबूलाल मरांडी ने जहां कोलेबिरा उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन दिया, वहीं चुनाव परिणाम के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष से बिना किसी प्रयोजन के पार्टी के विधायक प्रदीप यादव के साथ मिलने चले गये। इधर कांग्रेस पार्टी ने अब आजसू से भी  बात कर रही है। यह झामुमो को नागवार गुजर रहा है। महागठबंधन में चल रहे शह-मात के खेल पर प्रकाश डाल रहे हैं आजाद सिपाही के राजनीतिक संपादक ज्ञान रंजन।

    झारखंड में महागठबंधन होगा, यह तो लगभग तय है, लेकिन हो सकता है कि उसके स्वरूप में आनेवाले समय में बदलाव दिखे। 20 दिसंबर को हेमंत सोरेन गिरिडीह में थे। उन्होंने मीडिया से बातचीत और बाद में झलकडीहा में आयोजित पार्टी के कार्यक्रम में दो टूक कहा कि झामुमो महागठबंधन में बड़े भाई  की भ  ूमिका निभ  ाने की हैसियत रखता है। विपक्षी दलों को यह समझना होगा कि झामुमो ही राज्य में दूसरा बड़ा राजनीतिक दल है। साथ ही बीजेपी को शिकस्त देने की क्षमता झामुमो ही रखता है। 22 दिसंबर को पूर्व विधायक सुखराम की पार्टी में वापसी को लेकर चाईबासा में आयोजित एक कार्यक्रम में भी  हेमंत सोरेन ने बीजेपी तथा उसकी सरकार पर निशाना साधा। साथ ही इस बात पर भी  जोर दिया कि जेएमएम ही झारखंड में बीजेपी को सत्ता से बाहर करेगा। हालांकि विपक्ष के बड़े कार्यक्रमों और रणनीति को लेकर होने वाली शीर्ष स्तर पर बैठकों में भी  हेमंत सोरेन लगातार शामिल होते रहे हैं। 17 दिसंबर को वह अशोक गहलोत के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करने के लिए जयपुर गये थे। इससे पहले 10 दिसंबर को चंद्रबाबू नायडू की पहल पर दिल्ली में जुटे विपक्षी दलों की बैठक में भी  वह शामिल हुए थे। पिछले सितंबर महीने में भारत  बंद कार्यक्रम को लेकर भी  वह  दिल्ली में विपक्षी दलों के साथ थे। दरअसल, इसी बहाने हेमंत सोरेन कांग्रेस का मूड भ  भापना चाहते हैं और शीर्ष स्तर पर गठबंधन तथा नेताओं के विचारों को समझना भी ।

    इससे पहले राज्यसभा चुनाव में जेएमएम ने कांग्रेस के उम्मीदवार धीरज साहू की मदद की थी। उसी वक्त हेमंत सोरेन ने गठबंधन को लेकर कांग्रेस से सीट शेयरिंग और मुख्यमंत्री के सवाल पर अंतिम निर्णय लेने को कहा था।

     दरअसल, जेएमएम चाहता है कि लोकसभ  ा चुनाव से पहले कांग्रेस झारखंड में हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री के तौर पर प्रोजेक्ट करे। पूर्व में कांग्रेस इस मसौदे पर लगभ  ग सहमत थी, लेकिन वक्त के साथ बदलते समीकरणों के बीच कांग्रेस इससे बचना चाहती है। अब कांग्रेस की बाबूलाल मरांडी से भी  नजदीकी बढ़ी है। दरअसल, कांग्रेस को यह लगता है कि आखिरी वक्त अगर जेएमएम से गठबंधन टूट गया, तो जेवीएम को अपने साथ लेकर चला जा सकता है। बाबूलाल मरांडी भी  कुछ इस तरह की तस्वीर देख रहे हैं। इसलिए वह कोलेबिरा में कांग्रेस के साथ खड़े रहे। 2009 के विधानसभ  ा चुनाव में कांग्रेस ने बाबूलाल मरांडी के साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा था। दोनों दलों को 25 सीटें मिली थीं। कांग्रेस को इसका अहसास तो है कि जेएमएम झारखंड में मजबूत राजनीतिक हैसियत रखता है, लेकिन तीन राज्यों में सरकार बनने के बाद पार्टी के नेता इसकी उम्मीदें लगा रहे हैं कि अब हवा का रुख झारखंड में भी  कांग्रेस के पक्ष में आयेगा। दूसरा यह कि कांग्रेस के नेता बाबूलाल मरांडी को सुलझा और अनुभ  वी नेता के तौर पर देखते रहे हैं। जबकि जेएमएम को इसका गुमान है कि हेमंत सोरेन ने राज्य में बेहद मजबूत नेता के तौर पर खुद को स्थापित किया है। इतना ही नहीं, 2013-14 में सरकार का नेतृत्व भी  उन्होंने ठीक से किया है। गौरतलब है कि कुछ महीने पहले सुबोधकांत सहाय, मनोज यादव सरीखे नेताओं ने सरकार के खिलाफ आंदोलन को लेकर पार्टी के अंदर इसी बात पर जोर दिया था कि जेएमएम के पीछे चलने के बजाय कांग्रेस को अपना झंडा लहराने की कोशिशों में जुटना चाहिए। बाद में कांग्रेस ने इस फार्मूले पर काम भी  करना शुरू किया और वक्त के साथ कांग्रेस यह महसूस करने लगी है कि झारखंड में वह अपने को सांगठनिक मजबूती के साथ चुनावी चौसर में अगली कतार में शामिल कर सकती है। हालांकि इसमें वह कितना सफल होती है यह चुनावों के नतीजे पर निर्भ  र करता है।

    इस बीच हेमंत सोरेन गठबंधन के तमाम कशमकश के बीच में लालू प्रसाद की भूमिका को भी  अपने पक्ष में करने की कोशिशों में जुट गये हैं। 2013 में लालू प्रसाद ने हेमंत सोरेन को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठाने में अहम भ  ागीदारी निभ  ायी थी। लालू यह भी  समझते हैं कि झारखंड में जेएमएम की अनदेखी कर बीजेपी को शिकस्त नहीं दी जा सकती। लालू का एक ही लक्ष्य होता है कि किसी हाल में बीजेपी को रोका जाये। हेमंत सोरेन को यह भी  लगता है कि लालू की मार्फत कांग्रेस पर दबाव बढ़ाया जा सकता है। आरजेडी की प्रदेश अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने लालू प्रसाद की सहमति और हेमंत सोरेन से मंत्रणा करने के बाद ही कोलेबिरा में मेनन एक्का को समर्थन देने की घोषणा की थी।  इस बीच कांग्रेस के नेताओं की भी  लालू प्रसाद से मुलाकात जारी है। कई मौके पर लालू खुले मन से इस बात पर जोर देते रहे हैं कि हेमंत ही नेतृत्व करने के दावेदार है  । कुछ महीने पहले उन्होंने बाबूलाल और हेमंत का हाथ भी  मिलवाया था।  गठबंधन के मसौदे पर जेएमएम खुद को सबसे मजबूत दावेदार के तौर पर इसलिए भी  पेश कर रहा है कि 2014 में मोदी लहर में भी  दुमका में शिबू सोरेन और राजमहल में विजय हांसदा की जीत हुई थी। जबकि गिरिडीह में जेएमएम ने बीजेपी को कांटे की टक्कर दी थी। विधानसभ  ा चुनाव में जेएमएम को 19 सीटों पर जीत मिली थी। इस बीच कांग्रेस पार्टी अब आजसू से भी  संपर्क साध रही है। जानकारी के अनुसार कांग्रेस एक साथ कई मोर्चे पर काम कर रही है। झामुमो अगर किसी कारणवश महागठबंधन का हिस्सा नहीं बनता है तो वह झाविमो और आजसू को साथ लेकर आगे बढ़ सकती है। वहीं, झामुमो को आजसू किसी भी  तरह से स्वीकार नहीं है। इधर बाबूलाल मरांडी भी  चाहते हैं कि उनकी पार्टी को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में सम्मानजनक सीट मिले। कांग्रेस से उनकी नजदीकी तो है ही, वह झामुमो से भी  नजदीकी बढ़ा रहे हैं। महागठबंधन के एक अन्य प्रमुख दल राजद की बात करें तो वह शुरू से ही भाजपा के खिलाफ मजबूत महागठबंधन की पैरोकार रहा है।

    यही वजह है कि किसी भी  मुद्दे पर वह मुखर होकर विरोध नहीं कर रहा है। पिछले चुनाव में झारखंड से राजद का सुपड़ा साफ हो गया था। अबकी बार वह महागठबंधन से जुड़कर वापसी करना चाहता है। हालांकि यह भी  सच है कि राजद में लालू यादव का जो फरमान होगा, उससे इतर जाने की हिम्मत राजद के किसी नेता में नहीं है। इस पूरे मामले पर गौर करने के बाद यह साफ है कि महागठबंधन का पेंच कांग्रेस, झामुमो और झाविमो के इर्द-गिर्द फंसा हुआ है। देखनेवाली बात यह होगी कि खरमास के बाद ऊंट किस करवट बैठता है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article‘पराई पत्नी’ से यहां मर्द करते हैं शादी, हैरान कर देगी परंपरा
    Next Article देवघर: ट्रक और जीप की आमने-सामने टक्कर, पांच की मौत
    azad sipahi

      Related Posts

      एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’

      June 8, 2025

      राहुल गांधी का बड़ा ‘ब्लंडर’ साबित होगा ‘सरेंडर’ वाला बयान

      June 7, 2025

      बिहार में तेजस्वी यादव के लिए सिरदर्द बनेंगे चिराग

      June 5, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
      • डीजीपी अनुराग गुप्ता अब न अखिल भारतीय सेवा में हैं, ना सस्पेंड हो सकते हैं : बाबूलाल मरांडी
      • भाजपा के टॉर्चर से बांग्ला बोलना सीख गया : इरफान
      • राजभवन के समक्ष 108 एंबुलेंस के कर्मी 28 को देंगे धरना
      • झारखंड में 19 तक मानसून के पहुंचने की उम्मीद, 21 तक होगी बारिश
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version