Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»विधायक दो महीने तक चैन की सांस नहीं लें : मंगल पांडेय
    Breaking News

    विधायक दो महीने तक चैन की सांस नहीं लें : मंगल पांडेय

    azad sipahiBy azad sipahiJanuary 8, 2019Updated:January 8, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। मिशन 2019 को लेकर प्रदेश भाजपा ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में लगातार दो दिनों से झारखंड भाजपा के लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री सौदान सिंह और मुख्यमंत्री रघुवर दास मैराथन बैठक कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में लोकसभा प्रभारियों और विधायकों के साथ मिशन 2019 को लेकर चार घंटे तक मंथन हुआ। लोकसभा प्रभारी मंगल पांडेय ने विधायकों से दो महीने तक चैन की सांस नहीं लेने की अपील की।

    उन्होंने कहा कि आपसी भेदभाव को भुलाकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जायें। उन्होंने विधायकों से कहा कि जैसे सेना के जवान अपने पोस्ट पर डटे रहते है, वैसे ही आपलोग भी अपने-अपने क्षेत्र में डटे रहें। पिछले चुनाव में झारखंड की जनता ने हमें 12 सीटें दी हैं। हम उनके शुक्रगुजार हैं। इस वर्ष होनेवाले आमचुनाव में हमें झारखंड की सभी 14 सीटों पर जीत हासिल करनी है। उन्होंने विधायकों को डोर-टू-डोर कैंपेन करने का निर्देश दिया। कहा कि चुनाव भले ही लोकसभा का पहले हो रहा है लेकिन इसका प्रभाव विधानसभा चुनाव पर भी दिखेगा। आप अपने-अपने विधानसभा में जीत दिलायेंगे, तो इसका फायदा विधानसभा चुनाव में भी मिलेगा।

    कहा कि विधायक पार्टी की रीढ़ तो हैं ही, अपने-अपने क्षेत्र के कमांडर इन चीफ भी हैं। भाजपा का संगठन तो है ही, विधायकों के अपने भी कार्यकर्ता हैं। दोनों में तालमेल बिठाकर, बेहतर समन्वय बनाकर क्षेत्र में अभी से काम शुरू कर दें। पिछले चार वर्षों में केंद्र और राज्य की सरकार ने विकास के अनेक महत्वपूर्ण काम किये हैं। जनता को सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।

    कहा कि यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और हमें बेहतर से बेहतर चुनाव परिणाम देना है। कहा कि 12 हमारे पास हैं, 14 हमें दीजिये। विधायकों ने कहा कि पार्टी है, तो हमलोग हैं। लोकसभा जीतेंगे तो हमारी भी जीत होगी। पांच महीने के बाद तो मैदान में उतारना ही है। विधायकों ने कहा कि सरकार के मंत्री अपने-अपने क्षेत्र से बाहर निकलकर विधायकों के क्षेत्र में आमसभा अभी से करना शुरू करें। जनता को अपने-अपने विभाग की योजनाओं की जानकारी दें।

    सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण के लिए प्रधानमंत्री को आभार : सीपी सिंह
    बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने बैठक में प्रधानमंत्री और उनकी कैबिनेट के प्रति सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण के लिए आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि 70 साल के बाद पहली बार मोदी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों के लिए आरक्षण की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है। लोकसभा में इससे संबंधित बिल को पेश कर दिया गया है और बुधवार को राज्यसभा में भी पेश किया जायेगा। समाज में सामाजिक समरसता के लिए यह आवश्यक था। एक सवाल के जवाब में

    उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर विधायकों को संगठन ने जिम्मेवारी सौंपी है और उसे पूरा करेंगे। कहा कि भाजपा के खिलाफ महागठबंधन नहीं महालूटबंधन बनाने की कवायद चल रही है। महालूटबंधन भाजपा के लिए चुनौती नहीं है। आम चुनाव में एक तरफ जनता होगी और दूसरी तरफ महालूटबंधन। एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि आजसू एक क्षेत्रीय पार्टी है, वह क्या तय कर रही है यह उसका दायित्व है। बैठक में आजसू पर कोई चर्चा नहीं हुई। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह चुनाव के मैदान में उतर चुकी है। हम हर हाल में सफलता का रास्ता तय करेंगे।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleउधार चुकाने को उषा मार्टिन को 200 करोड़ देगा टाटा स्पौंज
    Next Article सभी 14 लोकसभा सीटों पर होगी जीत : मंगल पांडेय
    azad sipahi

      Related Posts

      रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस

      June 8, 2025

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • रांची में कोयला कारोबारी की गोली लगने से मौत, जांच में जुटी पुलिस
      • एक साथ कई निशाने साध गया मोदी का ‘कूटनीतिक तीर’
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version