Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Sunday, June 8
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»उपकरण खरीद पर 70% सब्सिडी देगी सरकार : रघुवर
    Breaking News

    उपकरण खरीद पर 70% सब्सिडी देगी सरकार : रघुवर

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 24, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    आजाद सिपाही संवाददाता
    रांची। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के शुभारंभ का गवाह बना ओरमांझी का अंचल मैदान। यहां हजारों की संख्या में किसानों ने मुख्यमंत्री रघुवर दास के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना और किसानों के लिए शुरू की गयी प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना के गवाह बने। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने चीन की तर्ज पर झारखंड के किसानों को को-आपरेटिव कृषि अपनाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर किसानों को सौगात देते हुए कहा कि को-आपरेटिव कृषि अपनायें, सरकार कृषि उपकरणों की खरीद पर 70 प्रतिशत सब्सिडी देगी। कहा कि कम लागत पर अधिक उत्पादन कैसे हो, इस पर बल दें। अपने खेतों में सूक्ष्म टपक सिंचाई की तकनीक को अपनायें। सभी जिलों में को-आपरेटिव सोसायटी बनाकर किसान खेती कार्य करें तो कम लागत में अधिक उत्पादन हो सकेगा।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले दिनों चाइना दौरा में गये थे। वहां पर उन्होंने देखा कि एक लाख से अधिक को-आपरेटिव सोसायटी द्वारा कृषि कार्य किया जा रहा है। को-आपरेटिव सोसायटी बनाकर उन्नत तकनीक का उपयोग करें, ताकि दूसरे किसान भी जागरूक हो सकें। कहा कि किसान एक कदम आगे बढ़ेंगे, तो सरकार उनके साथ चार कदम आगे बढ़ेगी। उन्होंने किसानों से कहा कि राज्य सरकार सदैव आपके साथ है। केंद्र एवं राज्य सरकार की यही प्राथमिकता है कि किसान वर्ग के लोगों के चेहरे में सदैव मुस्कान रहे, सभी योजनाएं गांव, गरीब, किसान, नौजवान और महिलाओं के सर्वांगीण विकास को देखते हुए ही बनायी जा रही हैं।

    सभी जिले में किसान डिस्ट्रिक्ट फेडरेशन को-आपरेटिव सोसायटी, मिल्क फेडरेशन सोसायटी, अंडा फेडरेशन सोसायटी बनायें। गुमला की बहनों ने अंडा उत्पादन में रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि आज का दिन देश के किसानों के लिए ऐतिहासिक दिन है। देश के 12 करोड़ किसानों को केंद्र सरकार कृषि कार्य के लिए सालाना छह हजार रुपये दे रही है। पहली किस्त के रूप में एक करोड़ किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपया भेजा गया है। इस योजना से झारखंड के 22 लाख 76 हजार किसान लाभान्वित होंगे। झारखंड के पांच लाख से ज्यादा किसानों के खाते में दो-दो हजार रुपये आ गया होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के अलावा झारखंड सरकार भी किसानों को कम से कम पांच हजार और अधिकतम 25 हजार रुपये देगी। यह योजना अप्रैल महीने से शुरू होगी और मई महीने तक सभी किसानों को इसका लाभ मिल जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleयोजना से लटके विरोधियों के चेहरे : नरेंद्र मोदी
    Next Article आखिरी ओवर में 14 रन लुटा हार गया भारत
    azad sipahi

      Related Posts

      फ्लाईओवर पर स्टंट करने वाले युवक की हुई पहचान, बाइक बरामद

      June 8, 2025

      झारखंड में 15 के बाद मानसून के पहुंचने की संभावना

      June 8, 2025

      शुभम और शशांक का शव नदी से बरामद

      June 8, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • चुनाव आयोग की दोबारा अपील, लिखित शिकायत दें या मिलने आएं राहुल गांधी
      • भारतीय वायु सेना ने किडनी और कॉर्निया को एयरलिफ्ट करके दिल्ली पहुंचाया
      • उत्तर ग्रीस में फिर महसूस किए गए भूकंप के झटके, माउंट एथोस क्षेत्र में दहशत का माहौल
      • नेपाल के हवाईअड्डे का प्रयोग करते हुए चार महीने में 200 संदिग्ध भारतीय नागरिकों को विदेश भेजने का खुलासा
      • ‘हाउसफुल-5’ की कमाई में इजाफा, 2 दिन में 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version