Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Saturday, November 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»योजना से लटके विरोधियों के चेहरे : नरेंद्र मोदी
    Breaking News

    योजना से लटके विरोधियों के चेहरे : नरेंद्र मोदी

    azad sipahiBy azad sipahiFebruary 24, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    गोरखपुर/ नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में रविवार को’किसान सम्मान निधि योजना’ को लांच करते हुए एक तरफ किसानों को संबोधित किया, तो दूसरी तरफ विपक्ष पर भी तीखे वार किये। प्रधानमंत्री ने एक करोड़ एक लाख किसानों को दो-दो हजार रुपये की पहली किस्त जारी करते हुए स्कीम की शुरुआत की। पीएम मोदी ने स्कीम के फायदे गिनाते हुए कहा कि इस योजना के बारे में जब हमारे विरोधियों ने संसद में सुना, तो उनके चेहरे लटक गये थे। महा मिलावटी लोग परेशान हो गये और अब अफवाहें फैला रहे हैं। मुझे लगता है कि यह उनका जन्मजात स्वभाव है। अब उन्होंने ऐसी अफवाह चालू की है कि मोदी ने अभी दो हजार रुपये दिये हैं, फिर देगा, लेकिन साल भर के बाद इसे वापस ले लेगा।

    पीएम मोदी ने विपक्षी दलों की राज्य सरकारों को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि वे किसानों की सूची नहीं सौंपते हैं, तो फिर अन्नदाता के श्राप से उनका विनाश हो जायेगा। पीएम मोदी ने कहा, ‘मैं उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, गुजरात, बिहार और महाराष्ट्र जैसी सरकारों का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने प्राथमिकता दी। ऐसी भी कई सरकारें हैं, जिनकी नींद अभी खुली नहीं है। मैं ऐसी राज्य सरकारों को चेतावनी देता हूं कि यदि आपने सूची नहीं पहुंचायी, तो किसानों का श्राप और बद्दुआएं आपको तहस-नहस कर देंगी।’ पीएम मोदी ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि यह जो पैसा दिया जा रहा है, आपके हक का है। कोई इसे वापस नहीं ले सकता है। न मोदी और न ही राज्य की सरकार। ऐसी अफवाह फैलाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे देना।

    कर्ज माफी को लेकर कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा कि वे कर्जमाफी की रेवड़ी बांट कर आंख में धूल झोंकना चाहते हैं। लेकिन, उन्हें मोदी मिला है, महंगा पड़ जायेगा। उनकी पोल खोल कर के रख देगा। इस योजना का जब हमने संसद में ऐलान किया, तो उनके चेहरे लटके थे। हमने बजट में पैसों का प्रावधान करके ऐलान किया है।

    पीएम मोदी ने 2009 के आम चुनाव से पहले कांग्रेस की ओर से किसान कर्ज माफी का जिक्र करते हुए कहा कि बैंकों के हिसाब से देश में किसानों का कुल कर्ज छह लाख करोड़ रुपया था। अब उन्होंने कर्ज माफी की घोषणा की तो यह माफ होना चाहिए था, लेकिन 2009 में चुनाव हुआ और कुर्सी से चिपक गये। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम की शुरुआत एक करोड़ एक लाख से अधिक किसानों को दो हजार रुपये की पहली किस्त जारी करके की।

    पीएम मोदी ने एक क्लिक में ही किसानों को 2,021 करोड़ रुपये की रकम जारी की। इसके अलावा बाकी बचे किसानों के खाते में भी पहली किस्त के कुछ सप्ताह में ही पहुंचने का भरोसा दिलाया। इस योजना से 12 करोड़ से अधिक किसानों को सालाना छह हजार रुपये की सुनिश्चित आय मिलेगी। यह रकम तीन किस्तों में किसानों को जारी की जायेगी।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleकोडरमा: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत
    Next Article उपकरण खरीद पर 70% सब्सिडी देगी सरकार : रघुवर
    azad sipahi

      Related Posts

      असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल

      November 13, 2026

      कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज

      November 13, 2026

      मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह

      November 13, 2026
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • असम में भीषण सड़क हादसा: मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने टक्कर, 24 लोगों की मौत, कई घायल
      • कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप, पॉक्सो एक्ट में FIR दर्ज
      • मजदूर की बेटी सरिता ने बढ़ाया जामताड़ा का मान, झारखंड अंडर-23 महिला क्रिकेट टीम में बनाई जगह
      • लुगुबुरु महाधर्म सम्मेलन की तैयारी तेज, ड्रोन-CCTV से होगी 24 घंटे निगरानी; 24 नवंबर को पहुंचेंगे मुख्यमंत्री
      • कैंसर की दवाओं की नई कीमतों पर रांची में छापेमारी जैसी जांच, चार अस्पतालों की फार्मेसी खंगाली
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

      Palamu Division

      • Garhwa
      • Palamu
      • Latehar

      Kolhan Division

      • West Singhbhum
      • East Singhbhum
      • Seraikela Kharsawan

      North Chotanagpur Division

      • Chatra
      • Hazaribag
      • Giridih
      • Koderma
      • Dhanbad
      • Bokaro
      • Ramgarh

      South Chotanagpur Division

      • Ranchi
      • Lohardaga
      • Gumla
      • Simdega
      • Khunti

      Santhal Pargana Division

      • Deoghar
      • Jamtara
      • Dumka
      • Godda
      • Pakur
      • Sahebganj

      Subscribe to Updates

      Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

      © 2026 AzadSipahi. Designed by Launching Press.
      • Privacy Policy
      • Terms
      • Accessibility

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version