Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Friday, May 23
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»भाजपा के कुछ सांसद भी सीट बदलना चाहते हैं
    Breaking News

    भाजपा के कुछ सांसद भी सीट बदलना चाहते हैं

    azad sipahiBy azad sipahiMarch 14, 2019No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    रांची। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक शुक्रवार को होगी। झारखंड की सभी 14 लोकसभा सीटों पर प्रत्याशी के नाम पर इस बैठक में चर्चा होगी। हालांकि भाजपा ने गिरिडीह लोकसभा सीट आजसू के लिए छोड़ने का फैसला लिया है। जाहिर है कि ऐसे में 13 सीटों पर ही बैठक में चर्चा होगी। प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति शुक्रवार को नाम तय कर केंद्रीय नेतृत्व को भेजेगी। शनिवार को भाजपा की राष्ट्रीय चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक है, जिसमें प्रत्याशियों के नाम की अनुशंसा की जायेगी। अंतिम मुहर आलाकमान लगायेगा। झारखंड में चार चरणों में चुनाव होना है। यहां तीसरे चरण में पहला मतदान होगा। ऐसे में प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कुछ समय बाद होगी, इससे इनकार नहीं किया जा सकता है।

    इस बीच लोकसभा चुनाव में टिकट को लेकर भाजपा में में कई चेहरे सामने आये हैं। कई ऐसे दावेदार हैं, जो एक नहीं दो-दो जगह से दावेदारी किये हुए हैं। इसमें भाजपा के कई बड़े नेता शामिल हैं। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा और आदित्य साहू ने रांची लोकसभा सीट के लिए दावा किया है, तो चतरा के सांसद और प्रदेश महासचिव सुनील सिंह ने चतरा के अलावा धनबाद सीट पर भी दावा पेश किया है। कोडरमा के सांसद रवींद्र राय ने कोडरमा के साथ-साथ धनबाद सीट पर दावेदारी की है। सबसे ज्यादा मारामारी चतरा और रांची लोकसभा सीट पर है। भाजपा के कई कद्दावर नेता इन दोनों सीटों को हथियाने की जुगत में हैं। इसको लेकर रांची से दिल्ली तक शेटिंग गेटिंग हो रही है।

    रांची सीट की बात करें तो यहां से रामटहल चौधरी के अलावा आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, दीपक प्रकाश, संजय सेठ, अमिताभ चौधरी, सीपी सिंह प्रबल दावेदार हैं। वैसे ही चतरा सीट पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुदेश वर्मा, सुनील सिंह, आदित्य साहू, प्रदीप वर्मा, ज्योतिरीश्वर सिंह की दावेदारी हैं। कोडरमा सीट पर भी दावेदारों की फेहरिस्त कम नहीं है। वर्तमान सांसद रवींद्र राय तो मैदान में हैं ही, शिक्षा मंत्री नीरा यादव की नजर भी इस सीट पर है। इसके आलावा प्रणव वर्मा और शालिनी गुप्ता भी जोर लगाये हुए हैं। दुमका लोकसभा सीट पर मंत्री लुईस मरांडी और सुनील सोरेन नजर गड़ाये हुए हंै, तो खूंटी सीट पर कड़िया मुंडा की राह में अर्जुन मुंडा और नीलकंठ सिंह मुंडा भी खड़े हैं।

    धनबाद सीट पर पीएन सिंह के सामने सरयू राय, सुनील सिंह, रवींद्र राय, शेखर अग्रवाल, रवींद्र पांडेय की नजरें टिकी हुई हैं। पलामू सीट पर सांसद बीडी राम के अलावा ब्रजमोहन राम और राजबाला वर्मा की दावेदारी की भी बात सामने आ रही है। राजमहल सीट पर हेमलाल मुर्मू और रमेश हांसदा जुगाड़ लगा रहे हैं। सिर्फ पांच लोकसभा सीट हजारीबाग, जमशेदपुर, चाईबासा, गोड्डा और लोहरदगा ही ऐसी है, जहां से उम्मीदवारों की फेहरिश्त ज्यादा नहीं है। शुक्रवार को होनेवाली प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति में इन नामों पर चर्चा होगी और यहां से केंद्रीय चुनाव समिति को नाम भेजा जायेगा। इस बीच केंद्रीय नेतृत्व ने यह तय किया है कि लोकसभा प्रभारियों को चुनाव में नहीं उतारा जायेगा। यदि ऐसा होता है तो प्रदीप वर्मा, आदित्य साहू और दीपक प्रकाश का नाम स्वत: कट जायेगा।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Article23 मार्च को आजसू घोषित करेगा गिरिडीह का प्रत्याशी
    Next Article दो नहीं, चार सीटों के लिए महागठबंधन में हो रही मारामारी
    azad sipahi

      Related Posts

      झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल

      May 23, 2025

      मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात

      May 23, 2025

      मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख

      May 23, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • सवाल कर राहुल ने स्वीकारा तो कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर करवाई की
      • झारखंड की धोती-साड़ी योजना भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई : बाबूलाल
      • मुख्यमंत्री हेमंत साेरेन से दो मेजर जनरल ने की मुलाकात
      • मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 1021 यात्रियों से वसूला गया 5.97 लाख
      • न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर हेले जेनसेन ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास, 11 साल के करियर का अंत
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version