Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Wednesday, May 14
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»अलगाववादियों का गढ़ बनता ममता का बंगाल
    Top Story

    अलगाववादियों का गढ़ बनता ममता का बंगाल

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskAugust 2, 2019No Comments5 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    भारत के पुनर्जागरण में पश्चिम बंगाल की बहुत बड़ी भूमिका रही है। राजा राममोहन राय से लेकर गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस से लेकर शहीद खुदीराम बोस और जतिन दास ने पूरे देश को रास्ता दिखाया। इसलिए बंगाल को भारत की सांस्कृतिक राजधानी कहा जाता है। लेकिन आजादी के महज सात दशक बाद ही सांस्कृतिक-सामाजिक धरोहरों से भरा यह प्रदेश विचित्र हालात में फंसा हुआ नजर आ रहा है। राजनीति ने बंगाल के भद्रलोक की पहचान ही बदल कर रख दी है। आज का बंगाल इस दुविधा में फंसा हुआ है कि वह किस रास्ते पर आगे बढ़े। यह सच है कि बंगाल की अस्मिता की रक्षा बेहद जरूरी है। लेकिन वहां जिस तरह का राजनीतिक माहौल है, उसमें नहीं लगता है कि बंगाल की छवि बेदाग रह सकेगी।
    लगातार मजबूत हो रहे हैं अलगाववादी
    नक्सलवाद ने बंगाल में जन्म लिया, लेकिन किसानों-भूमिहीनों के हितों की रक्षा करने के लिए शुरू हुआ यह आंदोलन लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। बंगाल में कई साल पहले ही जंगल महल नामक इलाका नक्सलियों ने स्थापित कर रखा था, जिसे उन्होंने स्वतंत्र घोषित कर लिया था।
    इसके साथ ही वैसे अलगाववादी संगठन, जिन पर देश की एकता पर हमला करने और देश को तोड़ने की साजिश रचने का सीधा आरोप है, भी बंगाल में सिर उठा रहे हैं। पॉपुलर फ्रंट आॅफ इंडिया (पीएफआइ) इसमें प्रमुख है। पड़ोसी राज्यों में प्रतिबंधित होने के बाद इस संगठन ने बंगाल को ही अपना केंद्र बना लिया है और वहीं से अपनी गतिविधियां संचालित कर रहा है। इसके अलावा घुसपैठियों की गतिविधियां भी लगातार बढ़ रही हैं। इन तत्वों को राजनीतिक नेतृत्व का समर्थन हासिल हो रहा है।
    क्यों बदल रही है बंगाल की परिस्थिति
    बंगाल एक ऐसा प्रदेश है, जहां हमेशा विचारों की प्रधानता रही। राजनीतिक रूप से बेहद संवेदनशील इस प्रदेश के लोग इतने जागरूक हैं कि इन्हें बरगलाना आसान नहीं। वाम मोर्चा ने इसी जागरूकता का लाभ उठाया और भूमि सुधार और ग्राम स्वराज जैसे कुछ बड़े काम से लोगों को अपनी ओर मोड़ लिया। यही कारण है कि बंगाल वाम मोर्चा का गढ़ बन गया। लेकिन जैसे-जैसे यह गढ़ मजबूत होता गया, लोगों को इसकी खामियां भी नजर आने लगीं। ऐसे में उनकी उम्मीद ममता बनर्जी पर आकर टिक गयी।
    इसमें कोई संदेह नहीं कि ममता बनर्जी जुझारू नेता हैं। उनका जुझारूपन शुरुआत में तो वामपंथियों के विरोध तक सीमित रहा, लेकिन समय के साथ वह बदलती चली गयीं। आज उन्हें देश की बजाय सिर्फ पश्चिम बंगाल नजर आता है। अपनी राजनीतिक पकड़ बनाये रखने के लिए वह ऐसे तत्वों को संरक्षण देने लगीं, जो देश के दूसरे हिस्सों के लिए अवांछित साबित हो रहे थे। वोट बैंक की इसी राजनीति ने बंगाल को दोराहे पर लाकर खड़ा कर दिया।
    नयी राजनीति ने किया खेल
    बंगाल की राजनीति हमेशा ही ऐसे रास्ते पर चली, जिससे पूरे देश को रास्ता दिखता रहा। इस राजनीति का स्वरूप ही ममता ने बदल दिया। मराठी मानुस की राजनीति करनेवाले राज ठाकरे उनसे मिलने और अपनी रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित करने कोलकाता आते हैं। यह वही राज ठाकरे हैं, जिन्होंने कहा था कि महाराष्टÑ में रहना है, तो मराठी बोलना होगा। ममता भी इसी तरह की राजनीति कर रही हैं, जिसके तहत वह कहती हैं कि बंगाल में रहना है, तो बांग्ला बोलना होगा। भाषा, धर्म और वेशभूषा के नाम पर देश को बांटने वाली ताकतों की कतार में बंगाल को शामिल कराना ममता की नयी राजनीति का हिस्सा है। वह मान चुकी हैं कि सत्ता में बने रहने के लिए इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है। इस नयी राजनीति ने बंगाल का कितना नुकसान किया है, इसका आकलन अभी नहीं किया जा सकता है।
    बंगाल ही क्यों बना ठिकाना
    यहां सवाल यह उठता है कि आखिर बंगाल ही क्यों, कोई दूसरा प्रदेश इस तरह के तत्वों का निशाना क्यों नहीं बना। इसका उत्तर बिलकुल साफ है। बंगाल की भौगोलिक स्थिति इसे भारत विरोधी तत्वों का पनाहगाह बनाती है। इसके साथ राज्य सरकार की नीतियां और ऐसे तत्वों के प्रति उसका नरम रुख अलगाववादियों के हौसलों को मजबूत करता है। कहा जा सकता है कि बंगाल में पैदा होकर नक्सलवाद ने सुदूर केरल तक अपना पैर पसार लिया, तो दूसरे तत्व भी ऐसा कर सकते हैं। लेकिन यह सच अधूरा है। इस सच का दूसरा पहलू यह है कि बंगाल के अलावा जितने भी सीमावर्ती प्रदेश हैं, वहां राजनीतिक जागरूकता ऐसी नहीं है कि वे किसी भी विचारधारा या संगठन को अपने भीतर शामिल कर सकें। कहा जाता है कि लोकतंत्र की खूबसूरती लोक स्वातंत्र्य में होती है और यह स्वतंत्रता विचारों की होती है। दूसरे प्रदेशों का जनमानस विचारों से इतना समृद्ध नहीं है। इसलिए वहां अलगाववादी विचारधारा नहीं पनप सकती है।
    अब लोग यह सवाल उठाने लगे हैं कि देश को दिशा दिखानेवाले बंगाल में ऐसा कब तक चलता रहेगा। चुनाव तो आते-जाते रहेंगे, लेकिन बंगाल की पवित्र धरती को इन अलगाववादियों से मुक्त कराना ही होगा, क्योंकि बंगाल में पूरा भारत बसता है। ममता बनर्जी इस तथ्य को जितना जल्दी समझ लेंगी, उनके लिए यह उतना ही श्रेयस्कर होगा। वरना लोकसभा में उनकी जमीन हिली है, विधानसभा चुनाव आते-आते उनके पैरों तले की पूरी जमीन ही खिसक जायेगी।

    Mamta's Bengal becomes a bastion of separatists
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleनक्सलियों से मुक्ति के लिए आगे आ रहे हैं टोंटो के ग्रामीण
    Next Article 18 माह में पूरा करें धालभूमगढ़ एयरपोर्ट का काम : सीएम
    azad sipahi desk

      Related Posts

      सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई

      May 13, 2025

      साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप

      May 13, 2025

      ट्रेड यूनियनों हडताल 20 मई से, खनन सहित कई सेवाएं होंगी प्रभावित

      May 13, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • कांग्रेसी अपना दोहरा राजनीतिक चरित्र दिखाना बंद करे: प्रतुल
      • सीएम हेमंत सोरेन ने सीबीएसइ के विद्यार्थियों को दी बधाई
      • साइबर अपराधियों ने सीसीएल की वेबसाइट की हैक, प्रबंधन में हड़कंप
      • हाईकोर्ट में बगैर अधिकार केसों का स्टेटस बदलने का मामला, जांच में साफ्टवेयर कम्पनी जिम्मेदार
      • सीबीएसई बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में जनपद की टॉपर बनीं तेजस्वी सिंह
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version