Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 10
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Top Story»एजीएम हत्या: शूटर की तलाश कर रही है पुलिस
    Top Story

    एजीएम हत्या: शूटर की तलाश कर रही है पुलिस

    azad sipahi deskBy azad sipahi deskDecember 9, 2019Updated:December 9, 2019No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    दो से तीन दिन के अंदर पूरे मामले का हो सकता है खुलासा
    अजय शर्मा
    रांची। बड़कागांव स्थित त्रिवेणी कोल कंपनी के एजीएम गोपाल सिंह की हत्या की गुत्थी अभी नहीं सुलझी है। पुलिस का दावा है कि हत्या के तार तिरुअनंतपुरम से जुड़े हैं। जरूरत पड़ने पर पुलिस वहां भी जायेगी। पुलिस को फिलहाल उस शूटर की तलाश है, जिसने गोपाल सिंह को नजदीक से गोली मार दी थी। चार दिसंबर को गोपाल सिंह अपने सभी सुरक्षा कर्मियों और बुलेटप्रूफ वाहन छोड़कर जुलू पार्क में एक 28 साल की महिला से मिलने गये थे। मिलकर जब लौट रहे थे तो शूटर ने गोली मार दी थी। शूटर की उम्र करीब 30 वर्ष है। पुलिस का दावा है कि शूटर को इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए मोटी रकम दी गयी थी। अब तक जो कहानी छनकर सामने आयी है, अगर उस पर भरोसा करें तो पूरा प्लान त्रिवेणी कंपनी में ही काम करने वाले एक कर्मचारी ने तिरुपति में बैठकर बनाया था। उसी कर्मचारी की पत्नी से गोपाल सिंह मिलने गये थे। पहले वह कर्मचारी बड़कागांव में ही पोस्टेड था। उसका तबादला तिरुपति करा दिया गया था। बताया जाता है कि गोपाल सिंह कंपनी के बड़े अधिकारी थे। उनके निर्णय पर कभी सवाल नहीं खड़ा किया गया।

    उस तबादले में भी उनका हाथ हो सकता है। महिला हजारीबाग के एक नामी होटल में रिसेप्सनिस्ट है। गोपाल सिंह कई बार उससे मिलने गये थे। महिला ने हर बार गोपाल सिंह के बारे में अपने पति को जानकारी दी थी। गोपाल सिंह ने महिला को भरोसा दिया था कि जल्द ही वह उसके पति का तबादला बड़कागांव करा देंगे। हजारीबाग पुलिस इस बिंदु के अलावा दूसरे पहलुओं पर भी जांच कर रही है। गोपाल सिंह को किसने धमकी दी थी, यह पता लगाया जा रहा है। गोपाल के मोबाइल नंबर के कॉल डिटेल्स निकाल लिये गये हैं और उस आधार पर भी हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश पुलिस कर रही है। गोपाल सिंह ही बड़कागांव में यह तय करते थे कि कंपनी में किसको नौकरी दी जाये और किसे नहीं। पुलिस इस बिंदु पर जांच कर रही है कि हो सकता है कोई उनकी रेकी कर रहा हो और फिर उनकी हत्या कर दी।

    AGM Murder: Police is searching for shooter
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleदिल्ली: आग की घटना में अब तक 35 लोगों की मौत, 56 से ज्यादा रेस्क्यू
    Next Article तीसरा चरण तय करेगा सत्ता किसके हाथ
    azad sipahi desk

      Related Posts

      राज्यपाल ने भगवान बिरसा मुंडा की 125वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

      June 9, 2025

      भाजयुमो ने यातायात पुलिस के व्यवहार में सुधार की मांग को लेकर एसएसपी को सौंपा पत्र

      June 9, 2025

      बिरसा मुंडा का 125वां शहादत दिवस धूमधाम से मनाया गया

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version